हैरी-मेगन से छिना रॉयल हाउस:किंग चार्ल्स ने घर प्रिंस एंड्रयू को ऑफर किया, दो महीने पहले उन्हें बकिंघम पैलेस से निकाला था

लंदन3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश रॉयल फैमली और प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। अब ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स को रॉयल घर खाली करने को कहा गया है। ये आदेश किंग चार्ल्स ने दिया है। ब्रिटिश अखबार 'द सन' के मुताबिक, घर खाली करने बाद पूरा सामान अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचाया जाएगा। रॉयल फैमली छोड़ने के बाद से हैरी-मेगन अमेरिका में ही रह रहे हैं।

इतना ही नहीं ये घर चार्ल्स ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू के लिए खाली करवाया है। यानी अब यहां प्रिंस एंड्रयू रहेंगे। दो महीने पहले किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू को सेक्स स्कैंडल के मामले में बकिंघम पैलेस से बेदखल कर दिया था। प्रिंस हैरी-मेगन का घर- फ्रॉगमोर कॉटेज, बर्कशायर स्थित विंडसर कासल के पास है। घर खाली करवाने का ये कदम प्रिंस हैरी की किताब 'स्पेयर' के रिलीज होने के बाद उठाया गया है।

ये फ्रॉगमोर कॉटेज की तस्वीर है। जब भी प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ ब्रिटेन आते थे, तो यहीं रुकते थे।
ये फ्रॉगमोर कॉटेज की तस्वीर है। जब भी प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ ब्रिटेन आते थे, तो यहीं रुकते थे।

प्रिंस हैरी ने किताब 'स्पेयर' में कई खुलासे किए थे
किताब 'स्पेयर' से न सिर्फ प्रिंस हैरी की जिंदगी के खुलासे हो हुए बल्कि पूरे ब्रिटिश घराने के राजों पर से पर्दा उठा। इन सभी खुलासों से शाही परिवार प्रिंस हैरी से नाराज है।

किताब में हुए खुलासे यहां पढ़ें...

  • प्रिंस हैरी ने लिखा है कि जब प्रिंसेस डायना यानी उनकी मां की मौत हुई तो किंग चार्ल्स ने उन्हें गले तक नहीं लगाया।
  • किताब में यह भी लिखा है कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम को कैमिला पसंद नहीं थीं। दोनों भाईयों ने अपने पिता यानी किंग चार्ल्स से कहा था कि वो उनसे शादी न करें। उन्हें डर था कि कैमिला उनकी सौंतेली मां बनाकर उन्हें परेशान करेंगी।
  • हैरी ने लिखा है कि जब वो पहली बार एटोन कॉलेज गए तो पहले से वहां पढ़ रहे प्रिंस विलियम को यह अच्छा नहीं लगा था।
  • हैरी ने किताब में खुलासा किया है कि उन्होंने पहली बार 17 साल की उम्र में ड्रग्स लिए थे। उन्होंने कई बार ड्रग्स लिए हैं पर कभी उसे इन्जॉय नहीं कर पाए।
  • हैरी ने पहली बार अपनी वर्जिनिटी लूज करने का किस्सा भी साझा किया है। उन्होंने लिखा- उस समय वो 17 साल के थे और जिस महिला से उन्होंने संबंध बनाए वो उम्र में उनसे काफी बड़ी थी।
  • हैरी ने लिखा- 2019 में एक बहस के दौरान विलियम ने उनका कॉलर पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। हैरी कुत्ते के खाने के लिए रखे एक कटोरे पर गिर गए। उनके वजन से कटोरा टूट गया और उसके टुकड़े हैरी की पीठ में घुस गए। इससे हैरी की पीठ पर घाव हो गए।

प्रिंस एंड्रयू पर लगे थे सेक्स स्कैंडल के आरोप
प्रिंस एंड्रयू पर पूर्व मॉडल वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वो 17 साल की थीं, तब जेफ्री एप्सटीन (इस मामले के मुख्य आरोपी) उन्हें एंड्रयू के पास ले गए थे और प्रिंस ने उनके साथ संबंध बनाए थे।

प्रिंस एंड्रयू के साथ वर्जिनिया गिफ्रे। दोनों की नजदीकियां बताने के लिए यह फोटो गिफ्रे के वकील ने कोर्ट में पेश की थी।
प्रिंस एंड्रयू के साथ वर्जिनिया गिफ्रे। दोनों की नजदीकियां बताने के लिए यह फोटो गिफ्रे के वकील ने कोर्ट में पेश की थी।

इस आरोप पर एक्शन लेते हुए किंग चार्ल्स ने उन्हें रॉयल फैमली से बेदखल कर दिया था। उनकी सिक्योरिटी भी छीन ली गई थी, लेकिन अब उन्होंने प्रिंस एंड्रयू को फ्रोगमोर कॉटेज में रहने का ऑफर दिया है। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया है, इसकी वजह सामने नहीं आई है।