ब्रिटिश प्रिंस ने इंडियन योगी से कराई थेरेपी:​​​​​​​एंड्र्यू ने 32 लाख का बिल किंग चार्ल्स को भेजा, उन्होंने कहा- इसे खुद भरो

लंदन3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इस तस्वीर में प्रिंस एंड्र्यू किंग चार्ल्स के साथ नजर आ रहे हैं।(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
इस तस्वीर में प्रिंस एंड्र्यू किंग चार्ल्स के साथ नजर आ रहे हैं।(फाइल फोटो)

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्र्यू के इलाज के लिए फीस भरने से मना कर दिया है। एंड्र्यू कई सालों से एक भारतीय योगी से इलाज करवा रहे हैं। इसके लिए उन्हें सालभर में 32 लाख की फीस भरनी होती है। अब तक ये पैसे क्वीन एलिजाबेथ अपनी कमाई से देती थीं, लेकिन किंग चार्ल्स ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने एंड्र्यू को खुद ये पैसे चुकाने को कहा है।

ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ के मुताबिक, भारतीय योगी कई सालों से एंड्र्यू को मंत्रों, मसाज और मेडिटेशन के जरिए थैरेपी देते हैं। इसके लिए वो अब तक एंड्र्यू के रॉयल लॉज वाले घर में करीब 1 महीने तक रहते हैं। पिछले साल सितंबर में अपनी मौत से पहले तक एलिजाबेथ बिल चुकाती रहती थीं। ये पैसे ब्रिटेन के मोनार्क की स्टेट डची ऑफ लैनकेस्टर से होने वाली कमाई से दिए जाते थे। लेकिन ब्रिटेन में बढ़ती महंगाई को देखते हुए किंग चार्ल्स ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। उनके मुताबिक इससे देश की जनता तक राजघराने को लेकर गलत मैसेज जाएगा।

ये तस्वीर एंड्र्यू के घर रॉयल लॉज की है, जहां वो भारतीय गुरु से थैरेपी करवाते थे। एंड्र्यू से ये घर खाली करवाया जा चुका है।
ये तस्वीर एंड्र्यू के घर रॉयल लॉज की है, जहां वो भारतीय गुरु से थैरेपी करवाते थे। एंड्र्यू से ये घर खाली करवाया जा चुका है।

एंड्र्यू की 249 लाख सैलरी भी रुक सकती है
इसके अलावा चार्ल्स जल्दी ही एंड्र्यू की 249 लाख रुपए की सालाना सैलरी पर भी रोक लगा सकते हैं। ये पैसे भी उन्हें डची ऑफ लैनकेस्टर से दिए जाते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें अपने घर रॉयल लॉज को खाली करने को कहा गया था। अब वे प्रिंस हैरी के घर फ्रॉगमोर कॉटेज में रहेंगे। इस घर में अब तक प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल रहते थे। घर खाली करवाने का ये कदम प्रिंस हैरी की किताब 'स्पेयर' के रिलीज होने के बाद उठाया गया है।

प्रिंस एंड्रयू के साथ वर्जिनिया गिफ्रे। दोनों की नजदीकियां बताने के लिए यह फोटो गिफ्रे के वकील ने कोर्ट में पेश की थी।
प्रिंस एंड्रयू के साथ वर्जिनिया गिफ्रे। दोनों की नजदीकियां बताने के लिए यह फोटो गिफ्रे के वकील ने कोर्ट में पेश की थी।

प्रिंस एंड्रयू पर लगे थे सेक्स स्कैंडल के आरोप
प्रिंस एंड्रयू पर पूर्व मॉडल वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वो 17 साल की थीं, तब जेफ्री एप्सटीन (इस मामले के मुख्य आरोपी) उन्हें एंड्रयू के पास ले गए थे और प्रिंस ने उनके साथ संबंध बनाए थे। इस आरोप पर एक्शन लेते हुए किंग चार्ल्स ने उन्हें रॉयल फैमली से बेदखल कर दिया था। उनकी सिक्योरिटी भी छीन ली गई थी, लेकिन अब उन्होंने प्रिंस एंड्रयू को फ्रोगमोर कॉटेज में रहने का ऑफर दिया है। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया है, इसकी वजह सामने नहीं आई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

हैरी-मेगन से छिना रॉयल हाउस:किंग चार्ल्स ने घर प्रिंस एंड्रयू को ऑफर किया, दो महीने पहले उन्हें बकिंघम पैलेस से निकाला था

ब्रिटिश रॉयल फैमली और प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। अब ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स को रॉयल घर खाली करने को कहा गया है। ये आदेश किंग चार्ल्स ने दिया है। ब्रिटिश अखबार 'द सन' के मुताबिक, घर खाली करने बाद पूरा सामान अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचाया जाएगा। रॉयल फैमली छोड़ने के बाद से हैरी-मेगन अमेरिका में ही रह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...

ब्रिटिश क्वीन कैमिला के प्लेन से टकराया पक्षी:बेंगलुरु से लंदन जा रही थीं, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। इस फ्लाइट में किंग चार्ल्स-III की पत्नी, यानी क्वीन कंसोर्ट कैमिला सवार थीं। हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई। ब्रिटिश एयरवेज बोइंग 777-200ER विमान (G-YMMJ) बेंगलुरु से लंदन जा रहा था। लैंडिंग के दौरान प्लेन से एक पक्षी टकरा गया। पूरी खबर पढ़ें...