- रिएलिटी टीवी स्टार जेनर की फर्म काइली कॉस्मेटिक्स का वैल्युएशन 1.2 अरब डॉलर
- जेनर दुनिया की सबसे युवा अरबपति, उनकी नेटवर्थ 1 अरब डॉलर
- कोटी न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक्स फर्म, उसके पास कवरगर्ल जैसे इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड
Dainik Bhaskar
Nov 19, 2019, 01:31 PM ISTन्यूयॉर्क. सेलिब्रिटी बिजनेसवूमन काइली जेनर (22) अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी की 51% हिस्सेदारी 60 करोड़ डॉलर (4320 करोड़ रुपए) में कोटी कंपनी को बेचेंगी। कोटी न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक्स फर्म है, उसके पास कवरगर्ल जैसे कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड हैं। कोटी ने जेनर की कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स का वैल्युएशन 1.2 अरब डॉलर मानते हुए ये डील की। दोनों कंपनियों ने सोमवार को पार्टनरशिप का ऐलान करते हुए कहा- इससे काइली ब्रांड के दुनियाभर में विस्तार और नई कैटेगरी से जुड़ने में मदद मिलेगी।
सोशल मीडिया पर काइली के 27 करोड़ फॉलोअर
-
कोटी इस एग्रीमेंट के जरिए रिएलिटी टीवी स्टार जेनर की फैन फॉलोइंग को भुनाने की कोशिश भी करेगी, ताकि युवाओं को आकर्षित कर सके। सोशल मीडिया पर जेनर के 27 करोड़ फॉलोअर हैं। कोटी से डील पर जेनर ने कहा- ये पार्टनरशिप मुझे और मेरी टीम को हर प्रोडक्ट के क्रिएशन और डेवलपमेंट पर फोकस करने में मदद करेगी।
-
जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति भी हैं। उनकी कंपनी की बिक्री पिछले साल 36 करोड़ डॉलर रही थी। फोर्ब्स ने 2018 की लिस्ट में उन्हें यंगेस्ट सेल्फ-मेड बिलेनियर घोषित किया था। इससे पहले ये खिताब फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग के नाम था। वे 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे।
-
कोटी इस पार्टनरशिप से फ्रेगरेंस, कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर बिजनेस में अगले 3 साल तक सालाना 1% ज्यादा से रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद कर रही है। डील वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है। कॉस्मेटिक्स ब्रांड से कोटी का रेवेन्यू पिछले साल 17.7 करोड़ डॉलर रहा था।