पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। सयानगजा जिले में गुरुवार सुबह पानी के तेज बहाव में कई घर बह गए। इसमें सात महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले में दूसरे जगह पर हुए भूस्खलन में एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई। पल्पा जिले और धनकुटी म्युनिसिपैलिटी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 9 लोग लापता है।
नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जगहों पर नेपाल पुलिस, स्थानीय लोग और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
दो हफ्ते पहले सिंधुपाल चौक जिले में भूस्खलन हुआ था
12 सितंबर नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन में 9 लोगों मौत हो गई थी। बरहाबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए थे। 19 घरों में पानी पूरी तरह घुस गया है। वहीं, काफी संख्या में दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.