पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुना है। मंगलवार को बिडेन ने ट्वीट किया- मेरे लिए यह घोषणा करना बहुत सम्मान की बात है कि मैने कमला हैरिस को चुना है। वह एक निडर फाइटर, देश की बेहतरीन जनसेवक हैं।
I have the great honor to announce that I’ve picked @KamalaHarris — a fearless fighter for the little guy, and one of the country’s finest public servants — as my running mate.
— Joe Biden (@JoeBiden) August 11, 2020
अगर चुनावों में 78 साल के बिडेन की जीत होती है तो वे सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति होंगे, जबकि हैरिस की उम्र अभी 55 साल है। हैरिस अभी सीनेट की सदस्य हैं। वे कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल रह चुकी हैं। अमेरिका के इतिहास में अभी तक केवल दो बार कोई महिला उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी है। 1984 में डेमोक्रेट गेराल्डिन फेरारो और 2008 में रिपब्लिकन सारा पालिन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन किसी को भी जीत हासिल नहीं हुई।
7 अक्टूबर को माइक पेंस से डिबेट होगी
कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की पहली अश्वेत उम्मीदवार हैं।अब सात अक्टूबर को उनकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस से डिबेट होगी। पेंस रिपब्लिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी हैं। यह डिबेट ऊटा के साल्ट लेक सिटी में होनी है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
मां भारतीय और पिता जमैका के
कमला हैरिस की पहचान भारतीय-अमेरिकन के तौर पर है। उनकी मां श्यामला गोपालन भारत के तमिलनाडु राज्य की थीं। वे कैंसर रिसर्चर थीं। कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी के बाद में वे एक सिविल सर्वेंट बने थे। कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के हैं।
कमला हैरिस ने कहा कि जो बिडेन अमेरिकी लोगों को एकजुट कर सकते हैं क्योंकि, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी हमारे लिए लड़ने में बिताई है। राष्ट्रपति के तौर पर वह ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों के मुताबिक होगा।
.@JoeBiden can unify the American people because he's spent his life fighting for us. And as president, he'll build an America that lives up to our ideals.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) August 11, 2020
I'm honored to join him as our party's nominee for Vice President, and do what it takes to make him our Commander-in-Chief.
राष्ट्रपति चुनावों के लिए उम्मीदवारी पेश की थी
कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश की थी। हालांकि, प्राइमरी चुनावों में उन्हें बिडेन और बर्नी सैंडर्स के आगे करारी हार मिली थी। डेमोक्रेटिक कैंडिडेट की एक डिबेट में उन्होंने बिडेन पर नस्लवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें चुनावों में कुछ बढ़त भी मिली थी, लेकिन फिर भी वे काफी पीछे रही थीं।
बिडेन से पुराने रिश्ते अच्छे नहीं
जो बिडेन और कमला के रिश्तों में एक रोचक बात है। जो के बेटे बियू और कमला अच्छे दोस्त हैं। बियू डेलावेयर के अटॉर्नी जनरल रहे हैं। वहीं, कमला कई मौकों पर जो की आलोचना कर चुकी हैं। पिछले साल जो ने इस पर हैरानी भी जताई थी। सीएनएन के मुताबिक- बियू की वजह से ही जो और कमला के रिश्ते बेहतर हुए हैं।
भारतीय अमेरिकियों और अश्वेतों में अच्छी पकड़
कमला हैरिस की मां भारतीय और पिता जमैका के होने के चलते उनकी दोनों कम्युनिटी में अच्छी पकड़ है। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से अश्वेतों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी उन्हें अपनी ओर खींचना चाहती है।
प्राइमरी चुनावों के दौरान कमला ने एक आर्टिकल लिखा था, जिसमें उन्होंने खुद के अश्वेत होने पर गर्व जताया था। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की भी तारीफ की थी। उन्होंने मसाला डोसा बनाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
देश के लिए अच्छा दिन: ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस के चुने जाने पर कहा कि यह देश के लिए अच्छा दिन है। वे पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपना पूरा करियर देश के संविधान की रक्षा में बिताया।
इसके साथ ही स्पीकर नैंसी पेलोसी और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी कमला हैरिस को बिडेन का मजबूत पार्टनर बताया है। पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एक करेंगे।
ट्रम्प बोले- हैरिस के चुने जाने से हैरान हूं
अमेरिका के राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने से हैरान हूं। प्राइमरी चुनावों में उनका प्रदर्शन बहुत खराब था। इसके साथ ही वे बिडेन के लिए बहुत बुरा बोलती रही हैं, उन्होंने कभी उनकी इज्जत नहीं की। ऐसे में बिडेन का हैरिस को चुनना हैरान करने वाला है।
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. शीर्ष अधिकारी का दावा- रूस बिडेन को, जबकि चीन और ईरान ट्रम्प को चुनाव जीतते नहीं देखना चाहते
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.