मालदीव के माले शहर में गुरुवार को एक बिल्डिंग के गैरेज में आग लग गई। इस हादसे में 9 भारतीयों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह यानी आज आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद ये जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने कहा- देर रात करीब 12:30 बजे हमें एक बिल्डिंग में आग लगने की खबर मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गैरेज में लगी, जो काफी भीषण थी। इसकी लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरी इमारत जल गई।
बिल्डिंग में माइग्रेंट वर्कर्स रहते थे
एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर माइग्रेंट वर्कर्स रहते थे। सभी प्रवासी भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के रहने वाले थे। हादसे में एक बांग्लादेशी प्रवासी की भी मौत हुई है। इस इमारत में तीसरी बार आग लगी है। 2 महीने पहले ही यहां आग लगी थी। मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) की फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के मुताबिक, 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहां कुल कितने लोग थे, इसकी जानकारी नहीं है।
गैरेज में कई तरह की गैस रखी थीं
पुलिस ऑफिसर ने कहा- फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि गैरेज में कई तरह की गैस रखी हुई थी। जिससे शायद आग लगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह का पता चल पाएगा।
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
एक दमकल कर्मी ने कहा- आग बहुत तेजी से फैली। लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। ब्लिडिंग के अंदर जाने वाले दरवाजे पर आग लगी थी। हमारे लिए अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए एक छोटी सी खिड़की से लोगों को बाहर निकाला गया। हम बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को बचा नहीं पाए।
उन्होंने कहा- हमें फर्स्ट फ्लोर से 7 लोगों के शव मिले। 2 लोग घायल थे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक की रास्ते में मौत हो गई और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। इसके बाद दमकलकर्मियों को 2 और लाशें मिली। अब तक कुल 10 लोगों की मौत हुई है। लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दुबई में 35 मंजिला इमारत में आग, देखते धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास बनी एक 35 मंजिला इमारत में आग लग गई। अरब न्यूज के मुताबिक, दुबई में 35 स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग 7 नवंबर देर रात लगी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में चलती ट्रेन में लगी आग, लपटों से घिरे लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई
अमेरिका के बोस्टन में चलती ट्रेन में आग लग गई। खबर लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई तो ट्रेन की खिड़कियों से कूदने लगे, वहीं एक व्यक्ति नीचे नदी में कूद गया। घटना के समय ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर...
फिलीपींस में जहाज में लगी आग, जान बचाने समुद्र में कूदे यात्री
साउथ मनीला के एक पोर्ट की तरफ जाते समय एक जहाज में आग लग गई। खबर लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई तो अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना के समय जहाज में 87 यात्री सवार थे। जहाज ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के कालापन शहर से साउथ मनीला पोर्ट जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
इंडोनेशिया की मस्जिद में आग, देखते ही देखते ढहा इस्लामिक सेंटर का विशाल डोम
इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद के विशाल गुंबद में आग लग गई। इसके बाद गुंबद ढह गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.