पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना से बचने के लिए भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में मालदीव पहुंच रहे हैं। वहां पर भारतीय सैलानियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 50% इजाफा हुआ है। साल के शुरुआती दो महीनों में ही वहां पर 44 हजार भारतीय पहुंचे। जो 2020 की तुलना में दोगुने हैं। मालदीव पर्यटन विभाग के मुताबिक भारत से ही सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं, जबकि चीन, जापान और द. कोरियाई के पर्यटक 98% तक घट गए हैं।
पर्यटन से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ दिन में देश में कोरोना संक्रमित एक लाख या उससे भी ज्यादा मिल रहे हैं। दूसरी लहर के चलते कारोबार फिर से बंद कर दिए गए हैं। कई शहर दोबारा लॉकडाउन में चले गए हैं। इसलिए लोग दूर-दराज के पर्यटन स्थलों पर छुट्टी मनाना चाह रहे हैं। वैसे भी सभी लोगों के वैक्सीनेशन में लंबा वक्त लगेगा, इसलिए लोग सुरक्षित जगहों पर घूमने की योजना बनाने लगे हैं।
कोलकाता की अगवानी ट्रेवल्स के प्रमुख प्रदीप शर्मा कहते हैं कि पहले मालदीव हाई एंड डेस्टिनेशन हुआ करता था। पर अब वहां के होटल आकर्षक डील दे रहे हैं। दक्षिण एशिया पूरी तरह बंद हैं। थाइलैंड भी नहीं खुल सका है। बड़ी संख्या में बॉलीवुड कलाकारों के पहुंचने से भी यह चर्चा में आ गया है। मालदीव और भारत ने एयर बबल शुरू किया था, इससे कोविड के वक्त दोनों देशों में आवाजाही हो सकती है।
स्थानीय एयरलाइंस सस्ते विकल्प दे रही हैं। विस्तारा ने मुंबई और माले के बीच नॉन स्टाप उड़ानें शुरू की हैं। उधर, मालदीव ने पर्यटकों की पहुंच भी आसान कर दी है। वे यात्रा शुरू करने से 96 घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट दिखाएंगे तो उन्हें क्वारेंटाइन नहीं रहना होगा। जबकि ब्रिटेन और कई अन्य देशोें में बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारेंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है।
ज्यादा गर्मी और सख्त कोरोना दिशा-निर्देशों के चलते दुबई जाना टाल रहे
मालदीव हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश है। यह करीब 1200 द्वीपों का समूह है। 200 द्वीपों पर ही आबादी रहती है, जबकि 12 द्वीप सैलानियों के लिए हैं। भारतीयों के लिए दुबई और मालदीव पसंदीदा रहे हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स के निशांत पिट्टी कहते हैं कि दुबई जाने पर वहां कोरोना टेस्ट करवाना होगा, पर मालदीव में ऐसा नहीं है। इसी के चलते मालदीव में पर्यटक बढ़ रहे हैं। दुबई में फिलहाल काफी गर्मी है, इसलिए भी लोग वहां नहीं जाना चाहेंगे।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.