मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनीं:बोलीं- मां हमने कर दिखाया, सेरेमनी के लिए भर गया कोर्ट रूम

वॉशिंगटन3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनी हैं। वो टेक्सास राज्य के हैरिस काउंटी में जज के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। जज चुने जाने के बाद मोनिका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- मां हमने कर दिखाया, सिविल कोर्ट जज बनकर हैरिस काउंटी के लोगों के लिए काम करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।

मोनिका के जज बनने के लिए रखी गई सेरेमनी के दौरान पूरा कोर्ट रूम लोगों से खचाखच भर गया था।

ये तस्वीर भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सिख जज मोनिका मनप्रीत सिंह की है। इसमें वो शपथ लेते हुए दिख रही हैं।
ये तस्वीर भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सिख जज मोनिका मनप्रीत सिंह की है। इसमें वो शपथ लेते हुए दिख रही हैं।

'एक दिन ऐसा होगा जब किसी सिख का जज बनना आम बात होगी'
जज बनने के बाद मोनिका ने कहा- ये एक ऐतिहासिक पल है। एक दिन ऐसा आएगा जब किसी महिला और सिख का जज बनना आम बात हो जाएगी। मैं अपने 20 साल के अनुभव का अच्छा इस्तेमाल करूंगी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि पढ़ते हुए बच्चों के लिए जरूरी है कि वो ये देख पाएं कि अब वो ऐसे प्रोफेशन की तरफ भी जा सकते हैं जो पहले उनकी अप्रोच से बाहर थे।

मोनिका के जज बनने के सेरेमनी का नेतृत्व करने वाले जज भी भारतीय मूल के रवि सांडिल थे। सांडिल ने कहा- यह पल अमेरिका में सिख समुदाय के लिए बेहद अहम है। मनप्रीत केवल न सिर्फ सिख समुदाय, बल्कि अश्वेत महिलाओं के लिए भी एक रोल मॉडल होंगी।

ये तस्वीर जज बनने के बाद कोर्टरूम में अपने बच्चों के साथ मोनिका मनप्रीत सिंह की है।
ये तस्वीर जज बनने के बाद कोर्टरूम में अपने बच्चों के साथ मोनिका मनप्रीत सिंह की है।

अमेरिका में करीब 5 लाख सिख लोग रहते हैं
मोनिका मनप्रीत सिंह अमेरिका के ह्यूसटन में पैदा हुई थीं। वो अब अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। सिख दुनिया का 5वां सबसे बड़ा धर्म है। NBC न्यूज के मुताबिक, अमेरिका में सिख समुदाय के करीब 5 लाख लोग रहते हैं। इसके बावजूद अमेरिका में कोई महिला सिख जज नहीं थी।

खबरें और भी हैं....

रोज औसतन 500 इंडियंस बन जाते हैं विदेशी:ऑस्ट्रेलिया में मिनिमम लेबर कॉस्ट 1800 प्रति घंटे, इंडिया में 200 रुपए भी नहीं

सरकार एक तरफ प्रवासी भारतीयों को जोड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, दूसरी तरफ हर साल करीब 1.80 लाख इंडियन नागरिकता छोड़कर विदेशी बन रहे हैं। इनमें 7 हजार लोग ऐसे हैं जिनकी नेटवर्थ 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है। बाकी ज्यादातर लोग भी अच्छी कमाई वाले प्रोफेशनल्स हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें..

बुजुर्गों का अकेलापन दूर कर रहीं भारतीय-मूल की 2 बहनें:कोरोना के बाद से बुजुर्गों को लिख चुकीं 2 लाख चिट्ठियां

भारतीय मूल की दो अमेरिकी बहनें दुनियाभर के बुजुर्गों को चिट्ठी लिखकर उनका अकेलापन दूर कर रही हैं। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से वे 15 लाख चिट्ठियां लिख चुकी हैं। दरअसल, मैसाचुसेट्स की श्रेया पटेल और उनकी छोटी बहन सेफ्रॉन 2020 की शुरुआत में कोरोना के दौरान अपने दादा-दादी के साथ समय नहीं बिता पाईं। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए दोनों बहनों ने वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन श्रेया को लगता था कि कहीं कुछ कमी रह गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं...