पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने बुधवार रात व्हाइट हाउस से अंतिम विदा ली। उनके हाथ में उनका क्रोकोडाइल हर्मीज बर्किन बैग था, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जाती है। इससे पहले ही मीडिया में फर्स्ट लेडी के तौर पर मेलानिया ट्रम्प की विरासत पर बहस छिड़ गई है। कयास भी लग रहे हैं कि वे जल्द ही डोनाल्ड ट्रम्प को तलाक दे देंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलानिया और डोनाल्ड ट्रम्प फ्लोरिडा के मार-ए-लेगो एस्टेट में आगे की जिंदगी बिताएंगे। अब वह ही उनका स्थायी घर होगा। मेलानिया और ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से बाहर निकलते वक्त काले कपड़े पहन रखे थे और हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थीं। मंगलवार को मेलानिया ने राष्ट्र के नाम अपने विदाई संदेश में हर अमेरिकी को नफरत पर प्यार, हिंसा पर शांति और खुद के बजाय दूसरों को चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी के तौर पर सेवाएं देना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।
व्हाइट हाउस में कभी सहज नहीं रहीं मेलानिया
न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन में मेलानिया कभी सहज नहीं रहीं। न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन आने पर उन्होंने शुरू में फर्स्ट लेडी के तौर पर एडजस्ट होने की कोशिश जरूर की। स्टाफ की नियुक्ति, मां के तौर पर चाइल्ड केयर पर बात करने और हर पब्लिक अपीयरेंस में डिजाइनर कपड़ों के साथ सुर्खियां बटोरने तक सबकुछ ठीक चल रहा था।
कुछ पब्लिक रिलेशन डिजास्टर उन्होंने खुद किए तो कुछ उनके पति की वजह से मीडिया की नाराजगी भारी पड़ी। धीरे-धीरे उन्होंने फर्स्ट लेडी के तौर पर परंपरा के नाम पर जो काम करने थे, उनसे भी दूर होती चली गईं। व्हाइट हाउस क्रिसमस डेकोरेशन से जुड़े मसले पर ऑडियो लीक होने के बाद तो वह गायब ही हो गईं।
व्हाइट हाउस अधिकारियों के मुताबिक, मेलानिया ने ट्रम्प ने चुनाव हारने के बाद पति की हां में हां मिलाई और दावा किया कि वह ही जीते हैं। पर नया साल शुरू होते-होते फ्लोरिडा में घर तलाशना शुरू कर दिया था। फिर पूरी तरह संयमित अंदाज में बयान जारी किए। उनसे उम्मीद थी कि वह भावी फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन से ट्रांजिशन के मुद्दे पर बात करेंगी। व्हाइट हाउस का दौरा कराएंगी। पर उनका फोकस पैकिंग पर था, जबकि डोनाल्ड तो वहीं डटे रहने की कोशिश में लगे रहे।
पहली मुलाकात में दिल दे बैठे डोनाल्ड ट्रम्प
मेलानिया और ट्रम्प की पहली मुलाकात सितंबर 1998 में न्यूयॉर्क की एक फैशन पार्टी में हुई। उस वक्त ट्रम्प 52 जबकि मेलानिया 28 साल की थीं। ट्रम्प के करीबी बताते हैं कि वे पहली मुलाकात में ही मेलानिया को दिल दे बैठे थे। उस वक्त भी ट्रम्प रियल एस्टेट में एक बड़ा नाम थे। मेलानिया ने तो ट्रम्प का डेट का ऑफर भी ठुकरा दिया था। पर इससे खटास नहीं आई। बातचीत होती रही।
2004 में दोनों की नजदीकी बढ़ गईं। 22 जनवरी 2005 को सुपर मॉडल ने ट्रम्प से शादी कर ली। रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इसके अगले साल उन्होंने बेटे बैरन विलियम ट्रम्प को जन्म दिया। BBC के मुताबिक, 2006 में ही उन्हें EB-1 वीजा के तहत अमेरिकी नागरिकता मिल गई। इस वीजा कैटेगरी को आइंस्टीन वीजा भी कहते हैं। इसके पहले वे स्लोवेनिया की नागरिक थीं और अमेरिका में वर्किंग वीजा पर मॉडलिंग कर रहीं थीं।
ऐसे बढ़ती गईं दूरियां?
CNN जर्नलिस्ट केट बैनेट की मेलानिया पर लिखी बायोग्राफी- फ्री, मेलानिया: अनऑथराइज्ड बायोग्राफी के मुताबिक, ट्रम्प और मेलानिया दोनों व्हाइट हाउस में अलग-अलग रहते हैं। दोनों के अलग बेडरूम हैं।
दोनों की दरारों के तीन पुरजोर सबूत
1. शादी के बाद हर वैलेंटाइन डे पर मेलानिया और ट्रम्प साथ रहते थे। अपने रिजॉर्ट्स या गोल्फ क्लब में जाते और फिर पॉम बीच पर डिनर करते। मेलानिया सोशल मीडिया पर भी पति के लिए लव नोट्स शेयर करतीं। इस बार वैलेंटाइन डे पर वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में थीं।
2. राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ट्रम्प 11 नवंबर को पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुए। वेटरंस डे के इस इवेंट में लोगों का ध्यान सिर्फ एक तस्वीर ने खींचा। मेलानिया एक अनजान से सैनिक के हाथ में हाथ डाले दिखीं। वो हाथ में छाता भी पकड़े था, क्योंकि बारिश हो रही थी। इवेंट में मेलानिया और राष्ट्रपति दूर-दूर खड़े थे।
3. ट्रम्प ने री-इलेक्शन कैम्पेन जून 2019 में शुरू किया था। इस दौरान वे रिपब्लिकन स्टेट्स के सीनेटर्स और गवर्नर्स से मिले। बाद में कोरोना का दौर शुरू हो गया। ‘द टाइम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने कुल 44 रैलियां कीं। इनमें से कुछ वर्चुअल भी थीं। मेलानिया सिर्फ दो में नजर आईं। मेलानिया ने पति के साथ अक्टूबर के पहले हफ्ते में पेन्सिलवेनिया में रैली की थी। इसके बाद 27 अक्टूबर को वे फ्लोरिडा के टैम्पा में भी पति के साथ नजर आईं थीं। ये संक्रमण से उबरने के बाद उनकी पहली रैली थी।
तलाक हुआ तो मेलानिया को 6.8 करोड़ डॉलर मिलेंगे
मीडिया में दोनों के तलाक के कयास भी हैं। अगर ऐसा हुआ तो 74 साल के ट्रम्प का यह तीसरा तलाक होगा। मेलानिया की उम्र 50 साल है। ट्रम्प से उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। ‘आर्ट ऑफ हर डील: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ मेलानिया ट्रम्प’ की लेखिका मैरी जॉर्डन के मुताबिक, तलाक के ऐवज (डाइवोर्स सैटलमेंट) में मेलानिया को 6.8 करोड़ डॉलर (करीब 504 करोड़ रुपए) मिलेंगे। इसके साथ ही बेटे बैरन की कस्टडी भी उन्हीं के पास रहेगी। मेलानिया चाहेंगी कि बैरन को वह सभी अधिकार मिलें, जो ट्रम्प के पिछली दो शादियों से हुए चार बच्चों को मिले हैं।
सुपर मॉडल मेलानिया
मेलानिया स्लोवेनियाई मूल की हैं। 26 अप्रैल 1970 को उनका जन्म नोवो मेस्टो शहर में हुआ। पिता कार डीलर और मां फैशन डिजाइनर थीं। महज 16 साल की उम्र में उन्हें मिलान की एक एजेंसी से मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला। मॉडलिंग के लिए कॉलेज छोड़ दिया। शुरुआती साल मिलान और फिर पेरिस में बिताए। 1996 में न्यूयॉर्क आ गईं। इसके बाद उनकी कामयाबी का सफर एक मिसाल है। हार्पर्स बाजार (बुल्गारिया), वेनिटी फेयर (इटली) और GQ जैसी बड़ी मैग्जीन के कवर पेज और इवेंट्स में नजर आईं। स्लोवेनिया में उनके स्टैच्यू बने। कुछ दिन बाद केक भी मिलने लगे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.