सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एजुकेशन मिनिस्ट्री के बाहर धमाका हुआ। शनिवार को हुए इस धमाके में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले कि जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब पर हमले के आरोप लगाए हैं।
लिस अधिकारी सादिक डूडिशी ने कहा- सोमालिया एजुकेशन मिनिस्ट्री से बाहर दो कारों में धमाका हुआ। हादसे में महिलाओं, बुजुर्ग लोगों समेत कुछ बच्चों की मौत हो गई। एक पत्रकार की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहम्मद इस्से कोना के रूप में हुई है।
बचाने वाले ही बन गए शिकार
पुलिस अधिकारी नूर फराही ने कहा- पहला धमाका मिनिस्ट्री के बाहर खड़ी एक कार में हुआ। आस-पास के लोग मदद के लिए इक्ट्ठा हो गए। जैसे ही मौके पर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें पहुंचीं दूसरी कार में धमाका हो गया। घटनास्थल पर मौजूद एक घायल व्यक्ति ने कहा- मैं धमाके वाली जगह से लगभग 100 मीटर दूर था। दूसरा धमाका होने के बाद धूएं का गुबार दिखा। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें ही लाशें दिखीं। चारों तरफ खून दिखाई दे रहा था।
2017 में हुआ था सबसे खतरनाक ब्लास्ट
ये धमाका उसी इलाके में हुआ है, जहां 2017 में सबसे खतरनाक धमाका हुआ था। उस दौरान 500 लोगों की मौत हुई थी। आस-पास कई सरकारी ऑफिस और रेस्टोरेंट्स थे, जो तबाह हो गए थे। 2017 में एक होटल के पास ट्रक में धमाका हुआ था।
6 दिन पहले होटल में हुआ था आतंकी हमला
24 अक्टूबर को किसमायो शहर के होटल में आतंकी हमला हुआ था। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी। 47 लोग घायल हुए थे। इसी तरह का आतंकी हमला अगस्त 2022 हुआ था। 21 अगस्त को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग कर दी थी। 20 लोगों की मौत हो गई थी।
अल-शबाब पर लगे हमले के आरोप
सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब पर हमले के आरोप लगाते हुए कहा- हमारे लोगों का कत्लेआम हुआ है। उन लोगों ने महिलाओं, बच्चों और कई परिवार की जिंदगी छीन ली।
क्या है अल-शबाब
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.