सुंदर दिखने की चाह में लोग क्या-क्या नहीं करते। कॉस्मैटिक्स सर्जरी से लेकर बोटोक्स इंजेक्शन तक का सहारा लेते हैं। लेकिन आज का वाकया थोड़ा अलग है। हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दिमाग में एलियन (Alien) बनने का भूत सवार है। यह सुनने में थोड़ा अटपटा सा लग सकता है लेकिन ये वाकई में सच है। एलियन जैसा लुक पाने के लिए विनी ओह (Vinny Ohh) ने शरीर पर तमाम तरह की प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना पूरा हुलिया ही बदल लिया। कभी काफी सुंदर दिखने वाली विनी को देखकर अब शायद लोग ही डर जाएं।
दूसरे ग्रह की तरह दिखने की चाह
विनी ओह की दूसरे ग्रह में रहने वालों को लेकर काफी ज्यादा दिलचस्पी थी। इसलिए वह उनके जैसा ही खुद को बनाने में जुट गईं। सोशल मीडिया की दुनिया में अब उनका जुनून सुर्खियां बटोर रहा है। विनी ओह पर ‘रियल लाइफ एलियन’ बनने का भूत इस कदर सवार है कि वह अब बिल्कुल ही अलग दिखने लगी है।
एलियन लुक पाने में लाखों हुए खर्च
अमेरिका के लॉस एंजिल्स की रहने वाली 26 साल की विनी ऐसा लुक पाने के लिए 100 से ज्यादा सर्जरी करा चुकी हैं। इन सर्जरी पर उन्होंने लाखों रुपए खर्च किए हैं। इससे उनकी पूरी शक्ल ही बदल गई है। लगातार बॉडी ट्रीटमेंट की वजह से अब विनी ओह को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। वेबसाइट डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, विनी ने 17 साल की उम्र में पहली बार कोई सर्जरी कराई थी। तब उन्होंने अपने लिप पर फिलर्स लगवाकर उसका पूरा शेप ही बदलवा डाला। इसके बाद विनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विनी ओह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। इंस्टा पर उन्हें 55,900 लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने जब लोगों को अपने पहले और अब के लुक के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए। किसी ने ड्रामैटिक ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की। तो किसी ने ट्रांसफॉर्मेशन को मूर्खता करार दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.