मोदी ने ऋषि सुनक को दी देवी मां की पेंटिंग:बाइडेन को राधा-कृष्ण का चित्र; G-20 में शामिल राष्ट्राध्यक्षों को गुजराती-हिमाचली गिफ्ट दिए

बाली4 महीने पहले

जी-20 की बैठक में इंडोनेशिया के बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें शामिल तमाम देशों के प्रधानमंत्रियों को गिफ्ट दिए हैं। खास बात ये है कि सभी गिफ्ट्स गुजरात और हिमाचल के कारीगरों ने अपने हाथों से बनाए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को देवी मां की पेंटिंग दी तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को राधा-कृष्ण भगवान का श्रंगार रस वाला चित्र दिया। मोदी ने इटली और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों को भी गुजराती कलाकारों द्वारा बनाए गए गिफ्ट दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के मुद्दे पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के मुद्दे पर चर्चा की।

इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को दिया पाटन पटोला स्कार्फ

गुजरात के पाटन में बना ये स्कार्फ आगे और पीछे से एक जैसा दिखता है।
गुजरात के पाटन में बना ये स्कार्फ आगे और पीछे से एक जैसा दिखता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मोदी ने मुलाकात के बाद उन्हें गुजरात के पाटन की परम्परा के प्रतीक 'पाटन पटोला दुपट्टा' (स्कार्फ) गिफ्ट किया। यह स्कार्फ उत्तरी गुजरात के पाटन क्षेत्र में साल्वी परिवार द्वारा बुना गया। इस हैंडमेड स्कॉर्फ का पाटन पटोला कपड़ा इतनी अच्छी तरह से तैयार किया गया है कि यह रंगों का त्योहार बन जाता है। इसमें आगे और पीछे का हिस्सा एक जैसा दिखता है। इसे अलग-अलग पहचानना मुश्किल है।
ऑस्ट्रेलिया के PM को जनजातीय लोककला का चित्र

गुजरात की जनजातीय लोककला का प्रतीक ये चित्र ऑस्ट्रेलिया के एबोरिजिनल डॉट पेंटिंग की तरह ही है।
गुजरात की जनजातीय लोककला का प्रतीक ये चित्र ऑस्ट्रेलिया के एबोरिजिनल डॉट पेंटिंग की तरह ही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM एंथोनी अल्बनीज को गिफ्ट किया जनजातीय लोक कला का चित्र फिथोरा गिफ्ट किया। गुजरात के छोटा उदयपुर के राठवा कारीगरों ने इसे बना है। ये चित्र ऑस्ट्रेलिया के समुदायों की एबोरिजिनल डॉट पेंटिंग की तरह ही है।

ऋषि को माता नी पछेड़ी गिफ्ट दी

गुजरात में यह माता नी पछेड़ी देवी मंदिरों पर पूजा के दौरान चढ़ाई जाती है।
गुजरात में यह माता नी पछेड़ी देवी मंदिरों पर पूजा के दौरान चढ़ाई जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के PM ऋषि सुनक को माता नी पछेड़ी गिफ्ट की। यह गुजरात का एक हस्तनिर्मित कपड़ा है। इसमें देवी मां का चित्र बना हुआ है। नवरात्रि के समय और अन्य पूजन के दौरान इसे देवी मंदिर में चढ़ाया जाता है। यह नाम गुजराती शब्द है। इसमें 'माता' यानी 'देवी मां', 'नी' का अर्थ है 'से संबंधित' और 'पछेड़ी' का अर्थ है 'पृष्ठभूमि'।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद मोदी से मिलने पहुंचे। दरअसल, मोदी बाइडेन को देख नहीं पाए थे। वो दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइडेन ने उन्हें पुकारा और फिर दोनों ठहाके लगाते नजर आए।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद मोदी से मिलने पहुंचे। दरअसल, मोदी बाइडेन को देख नहीं पाए थे। वो दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइडेन ने उन्हें पुकारा और फिर दोनों ठहाके लगाते नजर आए।

अमेरिकी राष्ट्रपति को मोदी ने दी कांगड़ा की पेंटिंग

इस पेंटिंग की खासियत यह है कि इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है।
इस पेंटिंग की खासियत यह है कि इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पेंटिंग गिफ्ट की। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के चित्रकारों ने इसे बनाया है। इसमें श्रृंगार रस और प्राकृतिक प्रेम का चित्रण किया जाता है। इसकी खासियत ये है कि कांगड़ा के कलाकर इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करते हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपी।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपी।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को दो तोहफे

किन्नौरी शॉल को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कारीगरों द्वारा हाथ से बनाया गया है।
किन्नौरी शॉल को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कारीगरों द्वारा हाथ से बनाया गया है।

G-20 समिट के आयोजक देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को प्रधामंत्री मोदी ने दो गिफ्ट दिए। मोदी ने विडोडो को सूरत के कारीगरों द्वारा बनाया गया डिजाइनर चांदी का कटोरा और हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कारीगरों द्वारा हाथ से बना किन्नौरी शॉल दिया।

यह डिजाइनर चांदी का कटोरा सूरत के कारीगरों द्वारा बनाया गया है।
यह डिजाइनर चांदी का कटोरा सूरत के कारीगरों द्वारा बनाया गया है।

स्पेन के PM को कुल्लू-मंडी का बाजा

हिमाचल के लोक आयोजनों में हमेशा बजने वाला ये बाजा अब सजावट के सामान के तौर पर यूज किया जाने लगा है।
हिमाचल के लोक आयोजनों में हमेशा बजने वाला ये बाजा अब सजावट के सामान के तौर पर यूज किया जाने लगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को मंडी और कुल्लू का कनाल ब्रास सेट (वाध्ययंत्र) गिफ्ट किया। यह हिमाचल के आयोजनों में बजाए जाने वाला प्रमुख बाजा है, लेकिन इसका उपयोग अब सजावट के सामान के तौर पर किया जाने लगा है। इसे मंडी और कुल्लू के कलाकारों ने हाथ से ही बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ को गुजरात के कच्छ में बना एगेट बाउल गिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ह्सियन लूंग और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ को गुजरात के कच्छ में बना एगेट बाउल गिफ्ट किया।

20 देशों का समूह है G-20
G20 समूह फोरम में 20 देश हैं। इसमें दुनिया के डेवलप्ड और डेवलपिंग इकोनॉमी वाले देश हैं। 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, साउथ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन (EU) शामिल हैं।

ग्लोबल GDP का 85% G20 के पास
G-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मुख्य फोरम है, क्योंकि इसके सदस्य देशों के पास दुनिया की GDP का 85% हिस्सा है। इसमें दुनिया का 75% इंटरनेशनल ट्रेड भी शामिल है। इन देशों में दुनिया की दो तिहाई जनसंख्या रहती है।