नेपाल के माउंट मानसलू में एवलांच, VIDEO:बेस कैंप के टेंट तबाह हुए, 6 दिन पहले आए एवलांच में 2 पर्वतारोहियों की मौत हुई थी

काठमांडू8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नेपाल के माउंट मानसलू रविवार सुबह एवलांच आया। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि एवलांच की वजह से एवरेस्ट बेस कैंप के कई टेंट तबाह हो गए हैं। इलाके में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

इससे पहले 26 सितंबर को यहां पर एवलांच आया था, जिसकी चपेट में आने से 2 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। इनमें एक नेपाल और एक अमेरिकी नागरिक शामिल थे। हादसे में 12 पर्वतारोही भी घायल हुए थे।

दुनिया की 8वीं सबसे उंची चोटी है मानसलू
यह एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे लोगों का बेस कैंप है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8,163 मीटर है। नेपाल सरकार ने इस साल 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को चढ़ाई की इजाजत दी है। माउंट मानासलू दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी और 5वीं सबसे खतरनाक चोटी माने मानी जाती है। यहां 297 चढ़ाईयों के दौरान 53 पर्वतारोहियों की जान गई है।

सोमवार को भी आया था एवलांच

नेपाल के माउंट मानसलू में सोमवार को एवलांच की चपेट में आने से 2 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि 12 पर्वतारोही घायल हुए हैं। यह एवलांच कैंप IV के ठीक नीचे के रूट पर आया। तब पर्वतारोहियों के लिए उनके साथी कैंप में रसद ले जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर..