न्यूयॉर्क- पुलिस पर हमला करने वाला लड़का गिरफ्तार:भाई को सेना में जाने के बाद समझने लगा दुश्मन, तालिबान जॉइन करना चाहता था

न्यूयॉर्क5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
31 दिसंबर की रात हमले के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्केवयर पर अफरा-तफरी मच गई थी। - Dainik Bhaskar
31 दिसंबर की रात हमले के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्केवयर पर अफरा-तफरी मच गई थी।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवेयर पर 31 दिसंबर की रात पुलिस अफसरों पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लग चुका है। इस हमले का आरोप ट्रेवर बिकफोर्ड नाम के एक 19 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने लड़के की एक डायरी जब्त की है जो घटना को अंजाम देते हुए सड़क पर गिर गई थी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें लड़के ने लिखा था कि वो तालिबान में शामिल होना चाहता है। डायरी में उसने अपने भाई के अमेरिकी मिलिट्री ज्वाइन करने पर नाराजगी जताई है। उसने लिखा था कि एक समय था जब हम बहुत करीब हुआ करते थे, लेकिन अब वो समय गुजर चुका है। अब तुम मेरे दुश्मनों में शामिल हो चुके हो।

19 साल का हमलावर लड़का ट्रेवर बिकफोर्ड हमले के लिए मियामी से न्यूयॉर्क आया था।
19 साल का हमलावर लड़का ट्रेवर बिकफोर्ड हमले के लिए मियामी से न्यूयॉर्क आया था।

पहले पूरी घटना के बारे में जानें..
दरअसल 31 दिसंबर की रात करीब 10 बजे टाइम्स स्केवयर की 52 स्ट्रीट पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के कई पुलिस वाले मौजूद थे। इसी दौरान ट्रेवर बिकफोर्ड ने चाकू निकाला और एक के बाद एक तीन पुलिसवालों पर हमला कर दिया।

हमले को रोकने के लिए एक पुलिस वाले ने अपराधी लड़के के कंधे पर गोली चला दी। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। बिकफोर्ड को दो दिन से पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। साथ ही उसका इलाज भी किया जा रहा है।

हमले के बाद टाइम्स स्केवयर की 52 स्ट्रीट पर इकट्ठा हुई पुलिस और लोग
हमले के बाद टाइम्स स्केवयर की 52 स्ट्रीट पर इकट्ठा हुई पुलिस और लोग

डायरी में भाई के मिलिट्री जॉइन करने को गलत बताया
31 दिसंबर को डायरी में आखिरी बार कुछ लिखा गया था। लड़के ने आशंका जताई थी कि ये उसकी लास्ट एंट्री हो सकती है। डायरी में लड़के ने यह भी लिखा है कि उसके मरने के बाद उसकी चीजों को परिवार के बीच कैसे बांटा जाए। ट्रेवर बिकफोर्ड की डायरी में लड़के ने यह भी बताया है कि मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए।

पहले भी FBI की रडार पर था
न्यूयॉर्क में हमले से पहले ही 19 साल का लड़का अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी FBI के रडार पर था। दिसंबर के महीने में FBI ने अमेरिका के मेन में उससे पूछताछ की थी। उसने कहा था कि वो विदेश जाकर अपने साथी मुसलमानों की मदद करना चाहता है और अपने धर्म के लिए जान देने की इच्छा रखता है।

बिकफोर्ड के अफगानिस्तान जाकर तालिबान में शामिल होने की चाहत रखने से उसकी मां और दादी काफी परेशान थे। FBI ने इस मामले में अपनी जांच को और गहरा किया जिसके बाद उसे अपनी वॉचलिस्ट में भी शामिल कर लिया। हालांकि उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।