न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को फरवरी 2020 से जान से मारने की 100 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं। वजह है सरकार का लगाया लॉकडाउन। सिर्फ इतना ही नहीं, उनका कोरोना वैक्सीन अनिवार्य करने का फैसला भी उल्टा पड़ गया। इस फैसले के खिलाफ कुछ समय से जनता संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही है।
फरवरी 2020 से न्यूजीलैंड में सख्त लॉकडाउन और तमाम तरह के बैन लगे हुए हैं। सरकार का यह फैसला कोरोना काल के समय संक्रमण को रोकने के लिए था। लंबे समय से प्रतिबंधों की वजह से परेशान लोग अब विरोध करने के हिंसक तरीके अपना रहे हैं।
प्रधानमंत्री को 100 बार धमकी दी गई
यह जानकरी न्यूजीलैंड के ऑफिशियल इनफॉर्मेशन एक्ट के तहत जारी की गई। डेटा के मुताबिक प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को 2019 में 18, 2020 में 32 और 2021 में 50 बार धमिकयां मिली। प्रधानमंत्री को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन पर प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश करने का आरोप भी है।
वैक्सीनेशन अनिवार्य किया तो लोग कर रहे विरोध
प्रधानमंत्री आर्डर्न की कोरोना वैक्सीन से जुड़े फैसले का भी विरोध हो रहा है। न्यूजीलैंड में वैक्सीन लगवाना सबके लिए अनिवार्य है। इस फैसले के खिलाफ आए दिन सड़कों पर लोग विरोध के रूप में कानून तोड़ते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग, पुलिस के विरोध में हिंसात्मक दंगे और न्यूजीलैंड संसद के मैदान में आग भी लगा चुके हैं।
2021 में दुनिया की सबसे महान नेता का खिताब मिला
मई 2021 में फॉर्च्यून मैगजीन ने प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को दुनिया के सबसे महान नेताओं की लिस्ट में पहली रैंक मिली है। यह खिताब उनको कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में, क्राइस्ट चर्च घटना का संज्ञान लेने में और वाइट आइलैंड में ज्वालामुखी फटने की घटना में उनके काम के लिए मिला था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.