US प्रेसिडेंट इलेक्शन 2024:भारतीय मूल की निकी हेली बन सकती हैं रिपब्लिकन कैंडिडेट, ट्रम्प से जीतनी होगी बाजी

वॉशिंगटन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन अमेरिकन निकी हेली ने ऐलान किया है कि वो 2024 में होने वाले प्रेसिडेंट इलेक्शन में रिपब्लिकन कैंडिडेट बनना चाहती हैं। फॉर्मल कैंडिडेट बनने के लिए निकी प्राइमरी इलेक्शन लड़ेंगी।

51 साल की निकी साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। डोनाल्ड ट्रम्प जब राष्ट्रपति थे तो उन्होंने निकी को UN में अमेरिकी ऐंबैस्डर बनाया था। उस दौरान निकी के काम की अपोजिशन पार्टी डेमोक्रेट्स ने भी खुलकर तारीफ की थी। बहरहाल, निकी को अगर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन 2024 के लिए ऑफिशियल कैंडिडेट बनना है तो अपने पुराने बॉस डोनाल्ड ट्रम्प को प्राइमरी इलेक्शन में हराना होगा।

15 फरवरी पर नजर
‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक- प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नॉमिनेशन हासिल करने के लिए निकी अपनी कम्पलीट स्ट्रैटजी का ऐलान 15 फरवरी को चार्ल्सटन (साउथ कैरोलिना) में करेंगी।
रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी इलेक्शन शेड्यूल में साउथ कैरोलिना तीसरे नंबर पर है। यानी इसके पहले दो अन्य राज्यों में पार्टी कैंडिडेट चुने जाएंगे। निकी से पहले सिर्फ ट्रम्प ने ही 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

माना जा रहा है कि पिछला चुनाव हारने के बावजूद रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प का दबदबा और लोकप्रियता कायम है और बहुत मुमकिन है कि 2024 में वो ही रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनें। 2018 में भी कयास थे कि निकी इलेक्शन लड़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2020 में कहा गया कि उन्हें माइक पेन्स की जगह वाइस प्रेसिडेंट बनाया जा सकता है। बहरहाल, ये भी नहीं हो सका।

निकी ने कुछ दिन पहले इलेक्शन बनने से इनकार कर दिया था। बाद में ट्रम्प को फोन पर बताया कि वो कैंडिडेट बनने जा रही हैं।
निकी ने कुछ दिन पहले इलेक्शन बनने से इनकार कर दिया था। बाद में ट्रम्प को फोन पर बताया कि वो कैंडिडेट बनने जा रही हैं।

ट्रम्प को दी जानकारी

  • सिर्फ एक महीने पहले निकी ने संकेत दिए थे कि वो ट्रम्प को चुनौती नहीं देंगी। हालांकि, बाद में कहा- मुझे लगता है अब पार्टी लीडरशिप बदलने का वक्त आ गया है। नई जनरेशन को मौका दिया जाना चाहिए। इसके बाद लगने लगा था कि वो प्राइमरी इलेक्शन्स के लिए उतरेंगी।
  • रिपब्लिकन पार्टी में बतौर लीडर निकी का काफी सम्मान है। सीनेट मेंबर के अलावा दो बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रह चुकी हैं। साउथ कैरोलिना की गवर्नर रहीं।
  • ट्रम्प ने पिछले हफ्ते कहा था- मेरे पास निकी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि वो 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने के लिए प्राइमरी इलेक्शन लड़ना चाहती हैं। मैंने उनसे कहा कि यह तो अच्छी बात है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें दिल की बात सुननी चाहिए।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ निकी। ट्रम्प ने उन्हें UN में अमेरिकी एम्बेसेडर अपॉइंट किया था।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ निकी। ट्रम्प ने उन्हें UN में अमेरिकी एम्बेसेडर अपॉइंट किया था।

और रेस में कितने नाम

  • ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प को चुनौती देने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। निकी हेली ने तो ऐलान कर दिया है, लेकिन कई नाम ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं।
  • डोनाल्ड ट्रम्प के अलावा पूर्व वाइस प्रेसिडेंट माइक पेन्स, फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डीसेंटिस, पूर्व सांसद लिज चेनी और माइक पोम्पियो शामिल हैं। पोम्पियो अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व डायरेक्टर हैं। ट्रम्प के दौर में पोम्पियो विदेश मंत्री रह चुके हैं।
  • निकी को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का करीबी माना जाता है और खास बात यह है कि 2004 में हिलेरी ही उन्हें सियासत में लाईं। 2016 में उन्होंने ट्रम्प के सामने ही उनकी नीतियों की आलोचना की थी।
  • एडमिनिस्ट्रेशन छोड़ने के बाद निकी ने एक एडवोकेसी ग्रुप बनाया। इसका नाम है- स्टैंड फॉर अमेरिका। निकी ने पार्टी के प्रचार के लिए पिछले दिनों पूरे अमेरिका का दौरा किया था। निकी जब कैम्पेन शुरू करेंगी तो यह उनके लिए बोनस साबित हो सकता है।
  • पिछले दिनों ही उन्होंने कहा था- जनवरी 2021 में संसद के अंदर और बाहर ट्रम्प के समर्थकों ने जो हिंसा की और जिसमें 6 लोग मारे गए थे। उस मामले में उन्हें सख्त एक्शन लेना था। मैं मानती हूं कि इससे पार्टी और खुद ट्रम्प की इमेज हर लेवल पर खराब हुई।
  • अमेरिका में अब तक एक भी महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकी है। पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से 6 महिलाओं ने उम्मीदवारी की घोषणा की थी। बाद में कमला हैरिस वाइस प्रेसिडेंट बनीं।
  • अमेरिका का लोकतंत्र भले ही सबसे पुराना है, लेकिन महिलाओं को मतदान का अधिकार सबसे पहले न्यूजीलैंड ने 28 नवंबर, 1893 को दिया। अमेरिका में महिलाओं को वोट देने का अधिकार 1920 में मिला।
निम्रता निकी रंधावा हेली ने 1996 में माइकल हेली से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम रेना और बेटे का नाम नलिन है।
निम्रता निकी रंधावा हेली ने 1996 में माइकल हेली से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम रेना और बेटे का नाम नलिन है।

कैसे होते हैं प्राइमरी और कॉकस इलेक्शन

  • प्राइमरी और कॉकस में पार्टी का कोई भी मेंबर प्रेसिडेंट इलेक्शन कैंडिडेट बनने के लिए खुद को नॉमिनेट कर सकता है। शर्त ये है कि उसके पास समर्थन होना चाहिए।
  • प्राइमरी चुनाव राज्य सरकारें कराती हैं। यह ओपन और सीक्रेट दोनों तरह से हो सकते हैं। ओपन इलेक्शन में पार्टी मेंबर्स के साथ दूसरे आम लोग भी वोटिंग कर सकते हैं। अगर सीक्रेट वोटिंग होती है तो सिर्फ पार्टी मेंबर्स ही वोटिंग कर सकते हैं।
  • अब कॉकस सिस्टम भी समझ लीजिए। इसमें पार्टी मेंबर्स किसी एक तय जगह पर जुटते हैं। खुद को जो नेता प्रेसिंडेट कैंडिडेट बनाना चाहता है, वो तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखता है। इसके बाद वहां मौजूद पार्टी मेंबर्स हाथ उठाकर उसका समर्थन करते हैं। अब यह सिस्टम बहुत कम राज्यों में होता है।
  • कुल मिलाकर अगर भारतीय मूल की निकी हेली अभी प्राइमरी इलेक्शन के लिए तैयारी कर रही हैं।
  • प्राइमरी जीतने के लिए डेलीगेट्स के वोट जरूरी होते हैं। इनकी संख्या डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी में बदलती रहती है। यहां जीत के बाद पार्टी का नेशनल कन्वेंशन होता है। यहां तय होता है कि पार्टी का फाइनल कैंडिडेट कौन होगा। डेमोक्रेट्स जुलाई तो रिपब्लिकन अगस्त में नेशनल कन्वेंशन करते हैं।
  • चुना गया शख्स वाइस प्रेसिडेंट के लिए किसी पार्टी नेता को नॉमिनेट करता है। जैसे बाइडेन ने डेमोक्रेट पार्टी का कैंडिडेट बनने के बाद कमला हैरिस को वाइस प्रेसिडेंट के लिए नॉमिनेट किया था।