पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
काेराेना महामारी के वैश्विक संकट के बीच अब नए वायरस ‘डिजीज-एक्स’ के प्रसार की चेतावनी जारी हुई है। अफ्रीकी वायरस इबाेला का पता लगाने वाले डाॅ. जीन जैक्स मुएंब तामफम ने यह चेतावनी जारी की है। डाॅ. तामफम के अनुसार ‘डिजीज-एक्स’ ज्यादा घातक है। कोरोना के मुकाबले यह फैलता भी तेजी से है।
इससे मरने वालों की संख्या इबोला की तुलना में 50 से 90% तक ज्यादा हो सकती है। एक अमेरिकी टीवी चैनल से बातचीत में डाॅ. तामफम ने कहा, ‘आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं, जहां नए वायरस बाहर आएंगे। ये वायरस मानवता के लिए खतरा बन जाएंगे। भविष्य में आने वाली महामारी कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक होगी और यह ज्यादा तबाही मचाने वाली होगी।
कांगाे में ही महिला मरीज में ‘डिजीज-एक्स’ के लक्षण
कांगो के इगेंड में एक महिला मरीज को खून आने के साथ बुखार के लक्षण देखे गए हैं। इस मरीज की इबोला जांच कराई गई। लेकिन यह निगेटिव आई है। डॉक्टरों को डर है कि यह “डिजीज-एक्स’ की पहली मरीज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘डिजीज-एक्स’ महामारी अभी परिकल्पना है, लेकिन अगर यह फैलती है तो पूरी दुनिया में इससे तबाही आएगी।
कौन हैं डॉ. तामफम
डाॅ. तामफम की 1976 में इबोला वायरस का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी। इबोला वायरस का जब पहली बार पता चला तो कांगो के यामबूकू मिशन अस्प्ताल में 88% मरीजों और 80% कर्मचारियों की मौत हो गई।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.