US में बापू की प्रतिमा से बदसलूकी:महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को तोड़ा; ये 2 हफ्ते में होने वाली दूसरी घटना

न्यूयॉर्क9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। ये प्रतिमा क्वीन्स काउंटी के एक हिंदू मंदिर के बाहर स्थापित की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पिछले 2 हफ्ते में तोड़फोड़ की ये दूसरी घटना है। इसके पहले 3 अगस्त को भी कुछ लोगों ने इसी मूर्ति को गिरा दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस इस मामले को हेट क्राइम से जोड़कर जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस इस मामले को हेट क्राइम से जोड़कर जांच कर रही है।

6 अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया
पुलिस ने कहा- घटना साउथ रिचमंड हिल स्थित श्री तुलसी मंदिर के पास की है। रात 1:30 बजे करीब 6 अज्ञात लोग आए। उन्होंने यहां स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति तोड़ दी। अज्ञात लोगों ने मंदिर के बाहर सड़क पर ग्रैंडपी और डॉग (कुत्ता) भी लिख दिया। इसके बाद सभी कार में बैठकर भाग गए।

आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि तोड़-फोड़ा करने वाले अज्ञात लोग हिंदी भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर डॉग (कुत्ता) भी लिखा।
आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि तोड़-फोड़ा करने वाले अज्ञात लोग हिंदी भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर डॉग (कुत्ता) भी लिखा।

हिंदूओं के खिलाफ बढ़ रही नफरत
असेंबली मेंबर जेनिफर राजकुमार ने इस घटना की निंदा की है। ये जानकर दुख हो रहा है कि सिंबल ऑफ पीस कहे जाने वाले महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ बदसलूकी की गई। ये हिंदूओं के खिलाफ बढ़ती नफरत भी दर्शाता है।

तोड़-फोड़ होने से पहले तुलसी मंदिर के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा।
तोड़-फोड़ होने से पहले तुलसी मंदिर के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा।

खालिस्तान समर्थक बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा चुके हैं
अमेरिका में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़-फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 26 जनवरी 2022 को खालिस्तान समर्थकों ने वॉशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया था। खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर अपना झंडा लगा दिया था। जनवरी 2021 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल पार्क में बापू की 6 फुट ऊंची प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया।

इससे पहले दिसंबर 2020 में वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने मौजूद बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। ये काम भी खलिस्तान समर्थकों ने किया था। इससे पहले जून 2020 में भी दूतावास के बाहर गांधी की प्रतिमा को स्प्रे पेंटिंग से नुकसान पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...