ट्विटर के नए CEO बने पराग अग्रवाल अब मीमर्स के लिए नए MEME मटेरियल भी बन गए हैं। सोमवार को ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह पराग अग्रवाल को कंपनी का नया CEO बनाए जाने की घोषणा की गई थी।
जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर पराग को लेकर कई मजेदार MEME शेयर होना शुरू हो गए।
अमन नाम के यूजर ने मजेदार मीम शेयर कर बताई पराग और उनकी मां की मनगढ़ंत बातचीत।
सागर नाम के यूजर ने पूजा की थाली लिए जया बच्चन की फोटो शेयर कर लिखा- ट्विटर के नए CEO बनने पर पराग अग्रवाल का स्वागत करते हुए भारतीय।
कनिका ने बाहुबली के एक सीन पर बने मीम को पराग के लिए किया शेयर, ये लोग जिनसे में अंजान हूं, मैं इनका भगवान कैसे बन गया?
पराग पर इतने मीम देखकर खुद शायद पराग भी बोल रहे होंगे- सांस तो लेने दे बे।
पराग के CEO बनने पर देश वासियों की खुशी बताता ये MEME..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.