जमीन से चली गोली फ्लाइट में बैठे शख्स को लगी:म्यांमार सरकार ने विद्रोहियों पर लगाया हमले का आरोप, बोली- ये वॉर क्राइम है

नेपीडाव6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

म्यांमार में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन से एक गोली फायर की गई जो प्लेन में बैठे एक शख्स को लग गई। ये शख्स म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के प्लेन में सवार था। हवाई जहाज 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी गोली उसमें बैठे शख्स को लगी।

घटना के तुरंत बाद फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली शख्स के गले के पास लगी। उसे खून से लथपथ देखा गया। इस घटना से जुड़ी हैरान कर देने वाली कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये तस्वीर गोली लगने वाले शख्स की है। इसमें वह खून से लथपथ अपनी सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है।
ये तस्वीर गोली लगने वाले शख्स की है। इसमें वह खून से लथपथ अपनी सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है।
इस तस्वीर में म्यांमार एयरलाइन्स के विमान में गोली का छेद दिखाई दे रहा है।
इस तस्वीर में म्यांमार एयरलाइन्स के विमान में गोली का छेद दिखाई दे रहा है।
शख्स को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शख्स को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लोइकाव आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसल की गईं
म्यांमार नेशनल एयरलाइंस की इस फ्लाइट में 63 यात्री सवार थे। ये पूर्वी राज्य काया की राजधानी लोइकाव जा रहा था। लोइकाव में लैंडिंग के वक्त हमला किया गया। घटना के बाद म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा- हमले में अन्य यात्रियों को नुकसान नहीं पुहंचा। सुरक्षा के लिहाज से लोइकाव आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। फ्लाइट्स पर रोक कब तक लगाई गई है। इसे बारे में जानकारी नहीं दी गई।

फरवरी 2021 में म्यांमार में तख्तापलट के बाद से ही काया में सेना और विद्रोहियों बीच संघर्ष हो रहा है।
फरवरी 2021 में म्यांमार में तख्तापलट के बाद से ही काया में सेना और विद्रोहियों बीच संघर्ष हो रहा है।

सरकार ने विद्रोहियों पर हमला का आरोप लगाया
म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि विद्रोही समूहों ने आरोपों से इनकार कर दिया है। म्यांमार मिलिट्री काउंसिल के स्पोक्सपर्सन मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने इस हमले को वॉर क्राइम बताया है। उन्होंने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि यात्रियों से भरे विमान पर इस तरह का हमला युद्ध अपराध है। जो लोग शांति चाहते हैं, उन्हें इस हमले के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।