ब्रिटिश रॉयल फैमिली पर आरोप:शादी से पहले प्रिंसेस डायना-केट मिडलटन के फर्टिलिटी टेस्ट कराए, वजह- दोनों शाही परिवार से नहीं थीं

लंदन13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
पत्नी केट मिडलटन के साथ प्रिंस विलियम। (फाइल)

ब्रिटेन का शाही परिवार एक बार फिर गलत वजह से चर्चा में है। हाल ही में पब्लिश एक किताब में शाही परिवार को लेकर कुछ नए खुलासे हुए हैं। इनमें एक दावा चौंकाने वाला है। इसके मुताबिक- रॉयल फैमिली की पूर्व सदस्य प्रिंसेस डायना को 1981 में प्रिंस चार्ल्स से शादी के पहले फर्टिलिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा था। खास बात यह है कि उस वक्त डायना को इस टेस्ट के बारे में अंदाजा भी नहीं था।

प्रिंसेस डायना की बहू केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) ने भी शादी से पहले 2011 में यह टेस्ट कराया था। इसकी वजह यह थी कि दोनों ही महिलाएं किसी शाही परिवार से नहीं आती थीं।

प्रिंसेस डायना का 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।
प्रिंसेस डायना का 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

टॉम क्विन की नई किताब में दावा

  • ब्रिटेन के शाही परिवार के करीबी रहे टॉम क्विन ने एक किताब लिखी है और आजकल इस पर वर्ल्ड मीडिया काफी चर्चा कर रहा है। किताब का नाम है- गिल्डेड यूथ : एन इंटिमेट हिस्ट्री ऑफ ग्रोइंग अप इन द रॉयल फैमिली।
  • इस किताब में एक चैप्टर प्रिंसेस डायना और प्रिंसेस केट मिडलटन पर है। इसमें लेखक ने एक अहम खुलासा किया है। इसके मुताबिक- 1981 में जब प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई तो डायना का फर्टिलिटी टेस्ट कराया गया था। इससे भी खास बात यह है कि डायना को यह पता ही नहीं था कि उन्हें हॉस्पिटल जनरल मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया है या किसी और वजह से। वो इसे अपनी होने वाली ससुराल की तरफ से कराया जाने वाला एक रूटीन टेस्ट ही समझ रहीं थीं।
  • ‘हैलो मैगजीन’ की एक रिपोर्ट में इस किताब के हवाले से कहा गया- तब लेखक (टॉम क्विन) की मुलाकात प्रिंसेस डायना से हुई थी। इसमें डायना ने टॉम से कहा था- मैं तो यह समझकर हॉस्पिटल गई थी कि यह प्री-मैरिटल चेकअप होगा, जिसमें जनरल हेल्थ स्टेटस पता लगाया जाता है। बाद में मुझे पता लगा कि यह तो हकीकत में एक फर्टिलिटी टेस्ट था। उस वक्त मैं नादान थी, कुछ समझ भी नहीं सकी थी।
  • 2011 में प्रिंसेस डायना के बेटे प्रिंस विलियम ने केट मिडलटन से शादी का ऐलान किया। शादी के पहले केट मिडलटन का भी यही फर्टिलिटी टेस्ट कराया गया था। हालांकि, केट ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा।
केट मिडलटन तीन बच्चों की मां हैं। इनके नाम हैं- प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस।
केट मिडलटन तीन बच्चों की मां हैं। इनके नाम हैं- प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस।

तो आखिर फर्टिलिटी टेस्ट की वजह क्या थी

  • टॉम के मुताबिक- ब्रिटेन के शाही परिवार में यह परंपरा है कि अगर उनके परिवार का कोई लड़का (प्रिंस) किसी ऐसी लड़की से शादी कर रहा जो किसी दूसरी रॉयल फैमिली की मेंबर नहीं है, तो उसको इस फर्टिलिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि ब्रिटिश रॉयल फैमिली शादी से पहले ही यह तय कर लेना चाहती है कि भविष्य में यह लड़की मां बन सकेगी या नहीं। मुझे लगता है कि अगर टेस्ट में यह पाया जाता कि केट को मां बनने में दिक्कत आ सकती है तो शायद उनकी प्रिंस विलियम से शादी ही नहीं होती।
  • विलियम और केट की शादी 29 अप्रैल 2011 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में हुई थी। शादी में करीब 1900 मेहमानों को न्योता दिया गया था। शादी के लिए बेहद स्पेशल केक (eight-tier cake) बनवाया गया था। इस दौरान ब्रिटेन में पब्लिक हॉलीडे डिक्लेयर किया गया था।
  • केट मिडलटन आज तीन बच्चों की मां हैं। बच्चों के नाम हैं- प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस।

प्रिंस हैरी की किताब-डॉक्यूमेंट्री पर भी विवाद
तीन महीने पहले ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस विलियम के छोटे भाई प्रिंस हैरी ने दो काम किए। नेटफ्लिक्स ने उन पर डॉक्यूमेंट्री जारी की। इसके पहले उनकी किताब ‘स्पेयर’ पब्लिश हुई। दोनों ही मौकों पर कई खुलासे हुए और इस तरह नए विवाद भी पैदा हुए।

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री में प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन।
नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री में प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन।

प्रिंसेस डायना के मरने पर किंग चार्ल्स ने गले नहीं लगाया
प्रिंस हैरी ने स्पेयर में लिखा है कि जब प्रिंसेस डायना यानी उनकी मां की मौत हुई तो किंग चार्ल्स ने उन्हें गले तक नहीं लगाया। चार्ल्स ने सोते हुए प्रिंस हैरी को उठाया और कहा उनकी मां का एक्सीडेंट हुआ है। हैरी ने अपनी मां की मौत के बाद पेरिस की उस जगह पर कार चलाई ताकि उनकी मौत के बारे में कुछ पता चल सके, लेकिन वहां जाकर वो और उलझ गए और उनके मन में कई तरह के सवाल चलने लगे।

हैरी ने किताब में यह भी लिखा है कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम को कैमिला पसंद नहीं थीं। दोनों भाईयों ने अपने पिता यानी किंग चार्ल्स से कहा था कि वो उनसे शादी न करें। उन्हें डर था कि कैमिला उनकी सौंतेली मां बनाकर उन्हें परेशान करेंगी। किताब में यह भी बताया है कि कैमिला ने दोनों भाईयों से अलग- अलग मुलाकात की थीं।

प्रिंस विलियम ने कहा था- तुम मुझसे यहां बात नहीं करोगे
हैरी ने किताब में यह भी लिखा है कि जब वो पहली बार एटोन कॉलेज गए तो पहले से वहां पढ़ रहे प्रिंस विलियम को यह अच्छा नहीं लगा था।

किताब के मुताबिक प्रिंस विलियम ने उन्हें कहा- यहां तुम मुझे नहीं जानते हैरोल्ड (प्रिंस हैरी का पूरा नाम) और मैं तुम्हें नहीं जानता हूं। अभी तक मेरे दो साल यहां अच्छे से गुजरे हैं। मुझ पर छोटे भाई का बोझ नहीं रहा है। जो अपने सवालों से और मेरे सोशल सर्किल में दखल अंदाजी करता हो। इस पर प्रिंस हैरी ने प्रिंस विलियम से कहा था- भाई आप चिंता न करें, मैं भूल जाउंगा की मैं आपको जानता हूं।

17 साल की उम्र में पहली बार कोकीन लिया

  • हैरी ने किताब में खुलासा किया है कि उन्होंने पहली बार 17 साल की उम्र में ड्रग्स लिए थे। किताब में लिखा है कि उन्होंने कई बार ड्रग्स लिए हैं पर कभी उसे इन्जॉय नहीं कर पाए। उन्होंने एटोन कॉलेज के बाथरूम में कैनाबिस लेने की बात को भी स्वीकार किया है।
  • किताब में उन्होंने पहली बार अपनी वर्जिनिटी लूज करने का किस्सा भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि वो अनुभव उनके लिए काफी शर्मिंदगी भरा रहा। उस समय वो 17 साल के थे और जिस महिला से उन्होंने संबंध बनाए वो उम्र में उनसे काफी बड़ी थी।
  • किताब में प्रिंस हैरी ने बताया है कि साल 2012-13 में ब्रिटिश आर्मी में अपनी सेवा देते हुए उन्होंने 25 तालिबानियों को मार गिराया था। इस दौरान वो ब्रिटिश सेना के 6 मिशन में शामिल हुए थे।
प्रिंस हैरी की ऑटोबायोग्राफी 'स्पेयर' का कवर। ऐसा सामान जिसकी जरूरत अभी नहीं है लेकिन भविष्य में पड़ सकती है, उसे स्पेयर कहा जाता है। जैसे- गाड़ी के पीछे टंगा स्पेयर टायर जिसकी जरूरत सिर्फ तभी होती है जब चारों टायर में से कोई खराब हो जाता है।
प्रिंस हैरी की ऑटोबायोग्राफी 'स्पेयर' का कवर। ऐसा सामान जिसकी जरूरत अभी नहीं है लेकिन भविष्य में पड़ सकती है, उसे स्पेयर कहा जाता है। जैसे- गाड़ी के पीछे टंगा स्पेयर टायर जिसकी जरूरत सिर्फ तभी होती है जब चारों टायर में से कोई खराब हो जाता है।

नेगेटिव खबरों की वजह से हुआ मेगन का गर्भपात
हैरी ने आरोप लगाया कि डेली मेल अखबार की खबरों की वजह से उनकी पत्नी मेगन का गर्भपात हुआ। मेगन ने अखबार पर मुकदमा भी दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि मेगन को शाही परिवार में एडजस्ट करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मेगन के मन में आत्महत्या के विचार भी आए।

हमारी नेगेटिव कवरेज के पीछे प्रिंस विलियम के ऑफिस का हाथ था। दरअसल, मीडिया में हमें दूसरे शाही लोगों से ज्यादा लाइमलाइट मिल रही थी। इसलिए उन्होंने हमारे खिलाफ नेगेटिव खबरें करवाईं। महल की मीडिया टीम ने लगातार खबरें बता कर शाही परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया। इसमें मीडिया की भी मिलीभगत थी।