• Hindi News
  • International
  • Rio Carnival | Brazil | The Rio Parade | Traditional Attire | Annual Festival | Rio De Janeiro | First Carnival After Covid 19

10 PHOTOS में रियो कार्निवल:ब्राजील में कोरोना घटा तो दो सदी पुराने फेस्टिवल में उमड़ी लाखों की भीड़, गांधी-मंडेला की तस्वीरें लेकर पहुंचे लोग

रियो डि जनेरियोएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्राजील के रियो डि जनेरियो में रियो कार्निवल शुरू हो गया है। कोरोना के चलते पिछले दो साल से इसका आयोजन नहीं किया गया था। शुक्रवार को शुरू हुआ ट्रेडिशनल कार्निवाल पांच दिन तक चलेगा। पहले दिन सांबाड्रोम शहर की सबसे पुरानी इस स्ट्रीट पार्टी में हजारों लोग डांस का लुत्फ उठाते दिखे। लोग ट्रेडिश्नल कस्ट्यूम और हेड ड्रेसेज में नजर आए।

रियो कार्निवल 18वीं शताब्दी से मनाया जा रहा है।​​​​​​ इसके तहत सांबाड्रोम में 1980 से लगातार कार्निवल परेड होती आई है। पर कोरोना के भीषण हालात में यह जगह 400 बेघर परिवारों की शरणस्थली बन गया था। उसके बाद इसके टीकाकरण केंद्र में तब्दील किया गया। हालात सुधरे तो कार्निवल धूमधाम से मनाने की इजाजत दी गई।

परेड में महात्मा गांधी, मंडेला की तस्वीरें
साओ पाउलो में आयोजित परेड में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीरें शामिल कर शांति की अपील की गई। यह अपील यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते दुनिया में बढ़ रहे तनाव के कारण की गई। 10 फोटो में देखिए रियो कार्निवाल की धूम...

दो दिन में डेढ़ लाख लोग जुटे
कोरोना से पहले तक यहां रोज 20 लाख लोग सड़कों पर उतरते थे। यानी 4 लाख लोग रोज आते थे। अब कार्निवल में दो दिन में करीब डेढ़ लाख लोग जुट चुके हैं। सांबा स्कूल, डांसर, ढोल और बहु-मंजिला झांकियों ने सांबाड्रोम को उसकी भव्यता लौटा दी।