- Hindi News
- International
- Ukraine Russia War Situation Updates; Vladimir Putin Volodymyr Zelenskyy | Russian, Ukrainian Forces
रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:लुहांस्क में 24 घंटे में हुए 26 रूसी हमले; यूक्रेन का दावा- रूस ने अब तक 800 मिसाइलें दागी
खार्किव के पास यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के टैंक को तबाह कर दिया।
रूस-यूक्रेन जंग को दो महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। अब भी यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले जारी हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, रूस ने लुहांस्क के सेवेरोदोनेट्स्क में पिछले 24 घंटे में 9 बार हवाई हमले किए हैं। जिसमें 7 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, लुहांस्क में 26 हमले हुए हैं। इधर, क्रीवी री के निप्रोपेट्रोवस्क में हुई बमबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। रूसी सैनिकों ने चेर्नीहीव पर भी हमले किए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूस ने जंग की शुरूआत से अब तक करीब 800 क्रूज और बैलिस्टिक मिलाइलें दागी हैं।
यूक्रेनी सेना रूस पर पलटवार कर रही है। रूसी सैनिकों को रोकने के लिए यूक्रेन के सैनिकों ने लुहांस्क में सिवर्स्की डोनेट नदी पर बने ब्रिज तबाह कर दिए।
स्वीडन-फिनलैंड की मदद को आगे आया ब्रिटेन
ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने रूसी हमले की स्थिति में स्वीडन और फिनलैंड को मदद देने का प्रस्ताव रखा है। जॉनसन का कहना है कि ब्रिटेन, स्वीडन को नाटो की सदस्यता देने के पक्ष में है। इस मुद्दे पर वोटिंग में वह समर्थन देगा।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने स्वीडन में एक पार्टनरशिप डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए।
- फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता लेने का अब पूरी तरह मन बना लिया है। सोमवार (16 मई) को फिनलैंड नाटो की सदस्यता के लिए अप्लाय करेगा।
- एक यूक्रेनी कमांडर ने ट्वीट कर मारियुपोल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क से मदद मांगी है।
- फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन रूस पर ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए 195 अरब डॉलर खर्च कर सकता है।
- यूक्रेनी सेना ने बीते रोज डोनबास रीजन में रूस के 8 टैंक, 6 बख्तरबंद वाहन और 1 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को तबाह कर दिया।
- रूसी ने खार्किव में एक अनाज गोदाम पर मिसाइल अटैक किया, इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई।
यूक्रेनी शहर खार्किव में रूसी मिसाइल अटैक के बाद तबाह इमारत