जंग के 229वें दिन कीव पर सबसे बड़ा रूसी हमला:रात में 83 मिसाइलें दागीं; पुतिन बोले- यूक्रेन नहीं माना तो ज्यादा भयानक अटैक होंगे

कीव8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रूस और यूक्रेन की जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 9 शहरों पर सोमवार देर रात 83 मिसाइलें दागीं। 12 लोग मारे गए और 57 घायल हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक- अगर यूक्रेन ने रूस के शहरों और एटमी ठिकानों को निशाना बनाया तो आगे अंजाम भयानक होगा।

शनिवार को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। 48 घंटे बाद रूस ने बदला लिया। सोमवार के हमले में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तबाह हो गया। यह नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।

सोमवार को जंग के अहम अपडेट

  • यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन ने एक वीडियो जारी किया। कहा- सोमवार के हमले में हमने घातक हथियार इस्तेमाल किए। यूक्रेन का इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह किया जाएगा। रूस के शहरों और खासतौर पर एटमी ठिकानों को तबाह करने की साजिश है।
  • पुतिन का जवाब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया। कहा- अगर मॉस्को यह सोचता है कि वो हमें झुका लेगा तो यह उसकी गलतफहमी है। यूक्रेन के लोग न झुकेंगे और न रुकेंगे। हर हमले का माकूल जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा।
  • जेलेंस्की ने कहा- आज के हमलों के बाद फौरन G7 की मीटिंग बुलाई जानी चाहिए। रूस ने आतंकी हमले किए हैं।
  • ‘कीव इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक, यूक्रेन में सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 14 अक्टूबर तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज ऑपरेट होंगी।
  • भारत और अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि जहां तक संभव हो यूक्रेन विजिट फिलहाल टालें। यूक्रेन में रहने वालों लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा - क्रीमिया ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी।
यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा - क्रीमिया ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी।

कीव से पहले जापोरिजिया में हुए हमले
रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया में एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर ने कहा- यह 24 घंटे के भीतर दूसरा हमला है। 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

जापोरिजिया में हमले के बाद पूरे इलाके में धूल और मलबा जमा हो गया। हमले की जद में इस इलाके के कई बड़े स्कूल भी आ गए।
जापोरिजिया में हमले के बाद पूरे इलाके में धूल और मलबा जमा हो गया। हमले की जद में इस इलाके के कई बड़े स्कूल भी आ गए।

7 महीने बाद यूक्रेन पर ऐसे हमले
रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 7 महीने हो गए हैं। फरवरी के आखिर में जंग की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, यूक्रेन की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से सैनिक वापस बुला लिए थे। अब फिर कीव पर हमले शुरू कर दिए गए हैं।

कीव में रॉकेट के विस्फोट से हुए गड्‌ढे नजर आ रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हमलों में कई लोग मारे गए हैं। राजधानी में आग और धुंआ दिख रहा है। हमले को लेकर यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने ट्वीट किया। कहा- हम नहीं झुकेंगे, हम लड़ते रहेंगे। कुछ देर बाद राष्ट्रपति ने भी यही बात दोहराई।

आज जंग का 229वां दिन
जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर धमाके का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- आज जंग का 229वां दिन है। रूस हमें पूरी तरह खत्म करके धरती से हमारा नामोनिशान मिटा देना चाहता है। जापोरिजिया में अपने घरों में सो रहे लोगों को खत्म कर देना चाहता है। कीव और निप्रो में काम पर जा रहे लोगों को मार देना चाहता है।

रूसी मिसाइल के धमाके के बाद कीव के एक इलाके में उठा आग और धुएं का गुबार। खबरों के मुताबिक, सोमवार के हमलों में 12 लोग मारे जा चुके हैं।
रूसी मिसाइल के धमाके के बाद कीव के एक इलाके में उठा आग और धुएं का गुबार। खबरों के मुताबिक, सोमवार के हमलों में 12 लोग मारे जा चुके हैं।
कीव का सबसे बिजी पार्क शेवचेंको। यहां बच्चे खेलते हैं और लोग टहलने आते हैं। यहां पर रूसी मिसाइल के चलते अब गड्ढे और तबाही नजर आ रही है।
कीव का सबसे बिजी पार्क शेवचेंको। यहां बच्चे खेलते हैं और लोग टहलने आते हैं। यहां पर रूसी मिसाइल के चलते अब गड्ढे और तबाही नजर आ रही है।
कीव के सिटी सेंटर पर मिसाइल अटैक के बाद जलती गाड़ियां। रूस ने कीव की तमाम बड़ी सड़कों को भी निशाना बनाया, ताकि लोगों को दिक्कत हो।
कीव के सिटी सेंटर पर मिसाइल अटैक के बाद जलती गाड़ियां। रूस ने कीव की तमाम बड़ी सड़कों को भी निशाना बनाया, ताकि लोगों को दिक्कत हो।
कीव में सड़क पर गिरे बम के चलते कारों में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग इनमें जिंदा जल गए।
कीव में सड़क पर गिरे बम के चलते कारों में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग इनमें जिंदा जल गए।
कीव में सोमवार सुबह हर तरफ रूसी एयर स्ट्राइक हुई। यह हमले उस समय हुए जब बच्चे स्कूल के लिए और बड़े ऑफिस के लिए निकल रहे थे।
कीव में सोमवार सुबह हर तरफ रूसी एयर स्ट्राइक हुई। यह हमले उस समय हुए जब बच्चे स्कूल के लिए और बड़े ऑफिस के लिए निकल रहे थे।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए...

अप्रैल में क्यों रूस ने कीव से अपनी सेना पीछे हटानी शुरू की थी, जानिए क्या है इसकी 5 वजह

अप्रैल में रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में अपनी सेना को पीछे बुलाने का ऐलान किया था। इसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव से सैनिकों को पीछे हटाना शुरू कर दिया गया। इसमें रूसी बटालियन टैक्टिकल ग्रुप (BTG) भी शामिल है, जो यूक्रेन के राजधानी के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हटी। दरअसल, रूसी सेना दक्षिण और पूर्व में बढ़त बनाने के लिए उत्तर के कुछ क्षेत्रों में पीछे हटी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

PHOTOS में यूक्रेन के 5 शहरों की बर्बादी: रूस के हमलों में कीव, खार्किव, बुका के कई इलाके खंडहर बने

ये खबर रूस-यूक्रेन जंग की शुरूआत के 7 दिन बाद की है। जंग के सातवें दिन भी खार्किव और कीव में रूसी सेना ने बम बरसाए। खार्किव में पिछले 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए। बुका, मारियुपोल और जितोमिर में भी हालात बेहद खराब हैं। रूस की धमकी के बाद 5 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। कीव, लीव समेत दूसरे शहरों के रेलवे स्टेशन पर लोगों का तांता लगा है। लोग ट्रेन के लिए दो-दो दिन से इंतजार कर रहे हैं। पूरी खबरें यहां पढ़ें...