यूक्रेन पर रूस ने दागीं 33 मिसाइलें, 20 की मौत:इमारतें ढहने से 73 घायल, जेलेंस्की बोले- हमने 21 रूसी मिसाइलों को तबाह किया

कीव5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को रूस के हमले के बाद यूक्रेन की कई इमारतों में आग लग गई। रेस्क्यू टीम ने लोगों को निकाला। - Dainik Bhaskar
शनिवार को रूस के हमले के बाद यूक्रेन की कई इमारतों में आग लग गई। रेस्क्यू टीम ने लोगों को निकाला।

रूस ने शनिवार को एक बार फिर यूक्रेन में 33 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के निप्रो शहर में नौ मंजिला इमारत पर मिसाइल गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 73 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के डिप्टी हेड किरिलो टिमोशेंको ने बताया कि मरने वालों में 15 साल की एक बच्ची भी शामिल है। हमले के बाद रेस्क्यू टीम ने इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि 33 में से 21 रूसी मिसाइलें हमले से पहले ही तबाह कर दी गईं। यूक्रेन के एनर्जी मिनिस्टर जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हमला किया है। इससे देश के बड़े इलाके में पावर सप्लाई रुक गई। अस्पतालों और रिहायशी इमारतों तक में बिजली बंद हो गई। ज्यादातर इलाकों में इमरजेंसी ब्लैकआउट लागू है।

ये यूक्रेन के निप्रो शहर का वीडियो है। यहां रूसी मिसाइल गिरने के बाद कई बड़ी इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं।
ये यूक्रेन के निप्रो शहर का वीडियो है। यहां रूसी मिसाइल गिरने के बाद कई बड़ी इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं।

29 दिसंबर को 120 मिसाइलों से हमला किया था
रूस ने जंग शुरू होने के बाद 29 दिसंबर को यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला करते हुए समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागी थीं। राजधानी कीव समेत 7 शहरों पर ये हमले किए गए थे। इनमें 14 साल की बच्ची समेत 3 लोग घायल हुए थे। इससे पहले 15 नवंबर को भी रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं। इनमें से दो पोलैंड में गिरीं थीं। तब कीव के मेयर ने लोगों से बंकरों में ही रहने को कहा था।

तस्वीरों में देखिए 14 जनवरी को रूसी हमले के बाद यूक्रेन के हालात...

ये तस्वीर यूक्रेन के निप्रो शहर की है। शनिवार को हमले के बाद एक अपार्टमेंट में आग लग गई। पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
ये तस्वीर यूक्रेन के निप्रो शहर की है। शनिवार को हमले के बाद एक अपार्टमेंट में आग लग गई। पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
ये तस्वीर राजधानी कीव की है। रूसी हमले के बाद जान बचाने के लिए कई लोग मेट्रो स्टेशन में छुपे रहे। कई लोगों के साथ में उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे।
ये तस्वीर राजधानी कीव की है। रूसी हमले के बाद जान बचाने के लिए कई लोग मेट्रो स्टेशन में छुपे रहे। कई लोगों के साथ में उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे।
कीव में हुए रूसी हमले के बाद लोगों ने जान के लिए सब वे में पनाह ली।
कीव में हुए रूसी हमले के बाद लोगों ने जान के लिए सब वे में पनाह ली।
ये तस्वीर भी निप्रो शहर की है। यहां मिसाइल गिरने के बाद कई बिल्डिंग्स पूरी तरह से गिर गईं। रेस्क्यू टीम यहां फंसे लोगों को निकाल रही है।
ये तस्वीर भी निप्रो शहर की है। यहां मिसाइल गिरने के बाद कई बिल्डिंग्स पूरी तरह से गिर गईं। रेस्क्यू टीम यहां फंसे लोगों को निकाल रही है।

कीव में लोगों ने रुस के खिलाफ प्रदर्शन किया
कीव में लोगों ने रूस के कब्जे से यूक्रेन के सैनिकों और नागरिकों को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन किया है। दरअसल रूस पर आरोप लगे हैं कि फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद से उसने यूक्रेन के कई सैनिकों और नगारिकों को गलत तरीकों से अपनी कैद में रखा है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रहा है।

कीव में लोगों ने रूस के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपने सैनिकों और नागरिकों की रिहाई की मांग की है।
कीव में लोगों ने रूस के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपने सैनिकों और नागरिकों की रिहाई की मांग की है।
यह तस्वीर शनिवार की न्यूयॉर्क सिटी की है। यूक्रेन पर हवाई हमलों के विरोध में प्रोटेस्ट कर रहे लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यह युद्ध बंद होना चाहिए।
यह तस्वीर शनिवार की न्यूयॉर्क सिटी की है। यूक्रेन पर हवाई हमलों के विरोध में प्रोटेस्ट कर रहे लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यह युद्ध बंद होना चाहिए।

इधर, अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी यूक्रेन पर हवाई हमलों के खिलाफ लोगों ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों ने हवाई हमलों में आम लोगों के मारे जाने के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दुनियाभर के नेताओं से यूक्रेन के समर्थन में आगे आने की अपील भी की।

यह तस्वीर कीव की है। इसमें एक यूक्रेनी सैनिक के मां-बाप जंग में मौत के बाद उसके ताबूत पर सिर रखकर रो रहे हैं।
यह तस्वीर कीव की है। इसमें एक यूक्रेनी सैनिक के मां-बाप जंग में मौत के बाद उसके ताबूत पर सिर रखकर रो रहे हैं।

रूस का सामना करने के लिए ब्रिटेन यूक्रेन को लड़ाकू टैंक देगा
ब्रिटेन जंग में रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन को लड़ाकू टैंक देगा । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात कर यह जानकारी दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ब्रिटेन के इस फैसले के बाद ऐसा पहली बार होगा जब यूरोप का कोई देश खतरनाक हथियार यूक्रेन को दे रहा होगा। ब्रिटिश चैलेंजर 2 पहला लड़ाकू टैंक होगा जो यूक्रेन को दिया जाएगा।

यूक्रेन पर रूस के पिछले दो बड़े हमलों से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़िए...

1. रूस ने यूक्रेन पर 120 मिसाइलें दागीं: सात शहरों पर समुद्र और आसमान से 7 शहरों पर हमला

रूस ने 29 दिसंबर को यूक्रेन पर समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं। राजधानी कीव समेत 7 शहरों पर ये हमले किए गए। इनमें 14 साल की बच्ची समेत 3 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके पहले 15 नवंबर को भी रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं। इनमें से 2 पोलैंड में गिरीं थीं। पढ़ें पूरी खबर...

2. रूस ने यूक्रेन पर एक दिन में 70 मिसाइलें दागीं: तीन शहर तबाह; पूरे यूक्रेन में ब्लैकआउट

रूस ने 15 नवंबर को को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। रूस ने एक ही दिन में 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्रिवी रिह इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, खारसोन में शेलिंग में एक व्यक्ति की जान गई। पढ़ें पूरी खबर...

अब रूस- यूक्रेन जंग से जुड़ी इन खबरों से भी गुजर जाइए...

रूसी आर्म्ड ग्रुप का दावा- डोनेस्टक के हिस्से पर हमारा कब्जा; यूक्रेन के 500 सैनिक मारकर जीती लड़ाई

यूक्रेन के पश्चिमी इलाके डोनेस्टक में सोलेडार नाम का एक छोटा कस्बा है। रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इस कस्बे पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनर कई हफ्तों से इसे कब्जाने के लिए मशक्कत कर रहा था। पुतिन के शेफ कहे जाने वाले और वैगनर ग्रुप के हेड येवगेनी प्रिगोजिन ने सोलेडार की एक नमक की खदान से फोटो शेयर की है। उसने दावा किया है उसके लड़ाकों ने 500 यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कस्बे को जीत लिया है। पूरी खबर पढ़ें...

जंग जीतने के लिए रूस ने बदला कमांडर: पुतिन ने सेना के सबसे बड़े अधिकारी को सौंपी कमान

यूक्रेन जंग में रूस को लगातार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन तेजी से रूस को हारे अपने शहर वापस छुड़वा रहा है। इस बीच पुतिन ने अब अपने कमांडर को ही बदल दिया है।अब रूस की ओर से लड़ी जा रही यूक्रेन जंग के नए कमांडर रूसी सेना के सबसे बड़े अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव होंगे, जो रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...