रूस-यूक्रेन जंग को आज 22 दिन हो गए हैं। रूसी सेना राजधानी कीव के काफी नजदीक पहुंच गई है। पश्चिमी देशों की तरफ लगाए जा रहे प्रतिबंधों के पलटवार में रूस ने कड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अमेरिका और यूरोपियन कंपनियों के मालिकाना हक वाले सैकड़ों कमर्शियल प्लेन जब्त करने जा रहा है।
रूस की सेना ने गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन के एक शहर में गोलाबारी की। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना ने खार्किव के बाहरी इलाके में स्थित स्कूल को निशाना बनाया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर है।
ग्राफिक्स से समझिए रूस यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा कर चुका है...
जस्टिस दलवीर भंडारी पर भारत की सफाई
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में रूस के खिलाफ वोटिंग करने वाले जस्टिस दलवीर भंडारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष रखा। फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन अरिंदम बागची ने कहा- ICJ के जज व्यक्तिगत या निजी हैसियत के आधार पर वोटिंग करते हैं। इस बारे में टिप्पणी करना सही नहीं होगा। ये सही है कि भंडारी भारत के नागरिक हैं, लेकिन यह भी देखना होगा कि वो ICJ में जस्टिस हैं।
ताजा अपडेट्स...
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
यूक्रेन के मुताबिक, 22 दिन की लड़ाई में रूसी सेना का नुकसान
अमेरिका का दावा- 20 दिन की लड़ाई में 7000 रूसी सैनिकों की मौत
अमेरिकी रिपोर्ट का दावा है कि 20 दिन की लड़ाई में रूस 7,000 से ज्यादा सैनिक खो चुका है, जिनमें तीन जनरल भी शामिल हैं। उसके 14 से 21 हजार के बीच में सैनिक बुरी तरह घायल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी सैनिकों का मनोबल बुरी तरह टूट चुका है और वे लड़ने के बजाय वाहन खड़े कर घूमते देखे जा रहे हैं।
अमेरिका ने रूस के खिलाफ 8 देशों का संगठन बनाया
इस बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए, 8 देशों का संगठन तैयार किया है। इस नए संगठन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और इटली शामिल है। इन 8 देशों में रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। (पूरी खबर यहां पढ़ें...)
मारियुपोल में ड्रामा थिएयर और स्विमिंग पूल पर बमबारी, छिपे हुए थे 1,000 से ज्यादा बच्चे-औरतें
रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और एक स्विमिंग पूल 'नेप्ट्यून' पर हवाई बमबारी की है। इन दोनों जगह पर 1,000 से ज्यादा आम नागरिक शरण लिए हुए थे, जिनमें से 80 फीसदी बच्चे और महिलाएं थीं।
मारियुपोल सिटी काउंसिल के मुताबिक, मरने वालों की संख्या की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, लेकिन बमबारी में दोनों जगह बुरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। इससे बड़े पैमाने पर महिलाओं-बच्चों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले से इनकार किया है और बमबारी का आरोप यूक्रेन समर्थक मिलिशिया अजोव बटालियन पर लगाया है।
पुतिन ने कहा- यूक्रेन के न्यूट्रल स्टेट्स पर चर्चा को तैयार, लेकिन ऑपरेशन जारी रहेगा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को यूक्रेन के ऑस्ट्रिया और स्वीडन जैसे न्यूट्रल स्टेट्स (न NATO का हिस्सा, न रूस का) पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके ऑपरेशन (यूक्रेन में हमले) का लक्ष्य हासिल होना अभी बाकी है। इसलिए सब कुछ योजनानुसार चलता रहेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका लक्ष्य क्या है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के रिस्पांस में रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध को दिल दुखाने वाला भी कहा।
US संसद में जेलेंस्की ने यूक्रेन पर हमले की तुलना पर्ल हार्बर अटैक से की
जेलेंस्की ने US कांग्रेस को संबोधित किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी संसद को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस भाषण में जेलेंस्की ने यूक्रेन पर रूस के हमले की तुलना अमेरिकी इतिहास के दो भयानक हमलों, पर्ल हार्बर पर जापानी अटैक और 11 सितंबर का वर्ल्ड ट्रेड टॉवर अटैक, से की। उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा- हमें अब आपकी जरूरत है। उन्होंने अमेरिका से और ज्यादा हथियार देने की भी अपील की।
यूक्रेन जंग से नुकसान...
मारियुपोल से निकले 11,000 लोग, अब भी ढाई लाख से ज्यादा फंसे
रूसी हमले में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले यूक्रेन के मारियुपोल शहर से बुधवार को 11,000 आम नागरिकों को निकाला गया। मारियुपोल सिटी काउंसिल ने बताया कि 2,000 बच्चों के साथ 6,400 नागरिक जापोरिझझिया के लिए रवाना हुए हैं। इनके अलावा 30,000 से ज्यादा लोग अपनी कारों से भी शहर से निकल चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.