रूस-यूक्रेन जंग का आज 21वां दिन है। यूक्रेन के अखबार कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, रूस और यूक्रेन में जल्द सीजफायर हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देश एक समझौते के करीब पहुंच गए हैं। इसमें यूक्रेन की सरकार रूस को भरोसा दिलाएगी कि वो नाटो में शामिल नहीं होगा। उसे अपने हथियारों की लिमिट भी तय करनी होगी।
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यानी ICJ ने रूस से यूक्रेन पर फौरन हमले बंद करने को कहा है। दूसरी तरफ, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूसी सेना ने मारियूपोल शहर के एक थिएटर पर हमला किया है। इसमें आम लोगों ने शरण ली हुई थी। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
अमेरिकी संसद में जेलेंस्की का भाषण
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी संसद को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस भाषण में जेलेंस्की ने कहा- मैं अमेरिकी राष्ट्रपति से गुजारिश करूंगा कि उनका देश दुनिया का नेतृत्व तो करता ही है, इसके साथ उन्हें अमन कायम करने वाली ताकतों का भी लीडर बनना चाहिए। जेलेंस्की जैसे ही स्क्रीन पर आए तो सभी सांसदों ने सीट से उठकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। खास बात यह है कि जेलेंस्की ने भाषण के दौरान ग्राफिक्स और वीडियो के जरिए विजुअल प्रजेंटेशन भी दिया।
दूसरी तरफ रूसी हमले से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन को करीब 6204 करोड़ रुपए (800 मिलियन डॉलर) की सैन्य मदद देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आज अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को संबोधित करेंगे।
ग्राफिक से समझिए की यूक्रेन के सैनिक किन इलाकों में रूसी सैनिकों का मुकाबला कर रहे हैं...
आज के अपडेट्स...
ऑपरेशन गंगा का अपडेट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस के बेलगोरोड और कुर्स्क के रास्ते भी भारतीयों को वापस लाया जाएगा। यह कदम ऑपरेशन गंगा के तहत उठाया जाएगा। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया। इसके तहत लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाए।
ऑपरेशन गंगा के तहत 90 उड़ानें संचालित की गई हैं, जिनमें से 76 नागरिक उड़ानें और 14 IAF उड़ानें थीं। निकासी उड़ानें रोमानिया, पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया से भारत पहुंचीं। भारतीयों के साथ 18 अन्य देशों के अनेक नागरिकों को भी वहां से निकाला गया है, जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन के भी नागरिक शामिल हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
रूस का एक्शन, बाइडेन समेत 13 अमेरिकी नेताओं पर बैन
रूस ने राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत 13 अमेरिकी नेताओं के अपने देश आने पर पाबंदी लगा दी है। बाइडेन के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
यूक्रेन के मुताबिक, 21 दिन की जंग में रूस का नुकसान...
3 यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने जेलेंस्की से मुलाकात की
चेक रिपब्लिक, पोलैंड और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मुलाकात की। वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन अगले हफ्ते ब्रुसेल्स में EU और नाटो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
21 दिन बाद समझौते का संकेत, यूक्रेन ने NATO से दूरी बनाई
रूसी सेना के बढ़ते हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समझौते के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा- देश को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले NATO सैन्य गठबंधन का सदस्य नहीं बनेगा, जिसका रूस विरोध कर रहा है।
ग्राफिक से समझिए की 11 मार्च से रूस ने कहां-कहां हवाई हमले किए...
पत्रकारों को भी नहीं बख्शा, अब तक 3 की मौत हुई
अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट पियरे जाकरेवस्की और यूक्रेनी पत्रकार ऑलेक्ज़ेंड्रा कुवशिनोव की यूक्रेन में कवरेज के दौरान मौत हो गई। उनकी कार रूसी फायरिंग की चपेट में आ गई थी। वहीं, फॉक्स न्यूज के करस्पॉन्डेंट पत्रकार बेंजामिन हॉल घायल हो गए। इसके पहले अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की रूस के हमले में मौत हो गई थी और उनके साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल हो गए थे।
चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक पर भी प्रतिबंध, रूस पहुंचे
यूरोपियन देशों की तरफ से प्रतिबंधित किए गए रूसी बिजनेस टायकून व चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच मॉस्को पहुंच गए हैं। इसके पहले वे सोमवार को इजराइल की राजधानी तेल अबीब के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अब्रामोविच वहां से एक निजी जेट के जरिए इस्तांबुल रवाना हुए और फिर मॉस्को पहुंचे।
रूस ने मरियुपोल में 400 लोगों को बंधक बनाया
रूस ने मरियुपोल के सबसे बड़े अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। यहां के डिप्टी मेयर ने कहा कि रूस के सैनिकों ने डॉक्टरों और मरीजों सहित 400 लोगों को बंधक बना लिया है। उन्हें बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
यूक्रेन जंग के अब तक का नुकसान...
रूस का विरोध करने पर लगा जुर्माना
पुतिन समर्थित न्यूज चैनल के सबसे पॉपुलर शो में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान पत्रकार ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 14 घंटे पूछताछ के बाद उस पर जुर्माना लगया गया और फिर उसे छोड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.