रूस-यूक्रेन का आज 90वां दिन है। दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को अब चीन के साथ रिश्ते सुधारने पर फोकस करेगा। लावरोव ने कहा- अब पश्चिमी देश तानाशाह की भूमिका में आ गए हैं, चीन के साथ हमारे आर्थिक संबंधों में और तेज इजाफा होगा।
लावरोव ने कहा कि चीन के पास मौजूद इन्फॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पश्चिमी देशों से बेहतर हैं। रूस पश्चिमी देशों से इंपोर्ट किए जाने वाले सामानों पर निर्भरता कम करने पर काम कर रहा है। हालांकि, पश्चिमी देशों की ओर से सबंध सुधारने के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।
आगे पढ़ने से पहले नीचे दिए गए पोल में हिस्सा जरूर लें...
दावोस में जेलेंस्की की अपील, कहा- रूस छोड़ने वाली कंपनियां यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें
जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के बड़े कंपनियों से गुजारिश कि की वे रूस से निकलकर यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें।
जेलेंस्की ने कहा- मैं पुतिन के अलावा के रूस के किसी भी अधिकारी के साथ जंग रोकने के मसले पर बात नहीं करूंगा। इसके अलावा किसी दूसरे मुद्दे पर बातचीत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव के उत्तर में चेर्निहीव इलाके में पिछले हफ्ते रूसी हमले में 89 लोग मारे गए। जेलेंस्की के मुताबिक, जंग के शुरुआती दिनों में ऐसा पहली बार है जब एक साथ इतने यूक्रेनी नागरिक मारे गए हों।
क्वाड समिट के दौरान रूस-चीन के विमानों ने सी ऑफ जापान के ऊपर उड़ान भरी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस ने मंगलवार को रूसी हमले के बाद पहली बार मिलिट्री एक्सरसाइज में हिस्सा लिया। रूसी विमानों ने मंगलवार सुबह सी ऑफ जापान के ऊपर उड़ान भरी। यह एक्सरसाइज ऐसे समय हुई है, जब क्वाड देशों के नेता टोक्यो में क्वाड समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। साउथ कोरिया ने इस एक्सरसाइज की पुष्टि की है।
साउथ कोरिया के एक अफसर ने बताया कि दोनों देशों के विमानों हमारे एयर डिफेंस आइडेंटिकेशन जोन में देखे गए, हालांकि किसी भी विमान ने एयर स्पेस में दखल नहीं दिया। वहीं, जापान ने भी कहा है कि इन देशों के विमान सी ऑफ जापान के पास से गुजरे हैं। एक सीनियर अमेरिकी अफसर के मुताबिक, विमान सी ऑफ जापान के ऊपर उड़ान भरते हुए दक्षिण में ईस्ट चाइना सी और फिलिपींस सी तक गए।
जेलेंस्की बोले- हम अपने देश को नए सिरे से बनाएंगे
जेलेंस्की ने कहा कि हम अपने देश को नए सिरे से तैयार करना चाहते हैं। हमारे देनसा शहर में रूस ने 89 नागरिकों का कत्ल किया है। जुलाई में लुगानो कॉन्फ्रेंस होने वाली है। यहां हम सभी देशों से अपील करेंगे कि वो यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें। जेलेंस्कि ने का कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो रूस छोड़ रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इकोनोमिक फोरम में शामिल होने पर जेलेंस्की को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
स्टारबक्स रूसी बाजार से निकल रहा बाहर
दुनिया के सबसे बड़े कॉफी शॉप स्टारबक्स ने रूसी बाजार से बाहर निकलने की घोषणा की है। उसने अपने 130 स्टोर बंद करने का फैसला किया है। अब रूस में इस ब्रांड की उपस्थिति नहीं होगी। स्टारबक्स ने कहा कि वह अपने लगभग 2,000 रूसी कर्मचारियों को छह महीने तक भुगतान करना जारी रखेगा और उन्हें नई नौकरियों में बदलने में मदद करेगा।
स्टारबक्स ने पिछले सप्ताह मैकडॉनल्ड्स के रूसी बाजार से बाहर निकलने के बाद यह कदम उठाया है। मैकडॉनल्ड्स अपनी दुकानें बेच रही है। स्टारबक्स ने 2007 में रूसी बाजार में प्रवेश किया था।
कान्स में ब्लैक-गाउन में रूसी बमबारी का विरोध
कान्स में चल रहे 75वें फिल्म समारोह में रविवार को रेड कार्पेट इवेंट बाधित रहा। यहां यूक्रेन समर्थक महिला प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन में महिलाओं पर हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। काले कपड़े पहनकर आईं महिलाओं के एक ग्रुप ने पहले बैनर फहराया और बमनुमा चीज फेंकी, वहां धुआं-धुआं हो गया। बैनर पर 'ए वूमन' शब्दों के साथ महिलाओं के नामों की एक लंबी सूची थी। इस बैनर पर सैनिकों की हिंसा के बारे में लिखा गया है। यहां पूरी खबर पढ़ें...
यूक्रेन में 21 साल के रूसी सैनिक को मिली उम्रकैद
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन की एक कोर्ट ने एक रूसी सैनिक को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 21 साल के टैंक कमांडर वादिम शिशिमारीन पर उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में 62 साल के निहत्थे व्यक्ति की हत्या का आरोप है। उसने अपने अपराध के लिए कोर्ट से माफी भी मांगी थी। वादिम को उस व्यक्ति को टैंक से उड़ाने के आदेश मिले थे। यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद इस तरह का पहला मामला है।
ये भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेनी बच्चों को भटकने के लिए छोड़ा
UN में रूसी डिप्लोमैट का इस्तीफा
इंटरनेशनल डिप्लोमैटिक फ्रंट पर रूस को जबरदस्त झटका लगा है। UN में रूस के डिप्लोमैट ने सार्वजनिक तौर पर यूक्रेन पर हमले को न सिर्फ गलत ठहराया, बल्कि ये भी कहा कि इस जंग के वजह से वो शर्मसार हैं। इस डिप्लोमैट का नाम बोरिस वोन्देरेव है।
उन्होंने UN में अपने सहयोगियों को लेटर लिखकर जज्बात का इजहार किया। बोरिस ने कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि यूक्रेन पर हमला बेवजह और जबरदस्ती किया गया। इसके लिए हमारे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जिम्मेदार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.