जंग के बीच एक विवाह ऐसा भी:बॉर्डर पर रूस से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों ने की शादी, यूनिफॉर्म में ही निभाई रस्में

कीवएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रूस यूक्रेन की जंग जारी है। यूक्रेन के अलग अलग हिस्सों में हालात बदतर होते जा रहे हैं। रूसी सैनिक कीव, खार्किव समेत कई शहरों पर रॉकेट और मिसाइलें दाग रहे हैं। इसी बीच एक सुकुन देने वाली खबर आई है। जंग के बीच दो सैनिकों ने शादी की है।

यूक्रेन के टेरिटोरियल डिफेंस फोर्सेज के मेंबर लेसिया इवाशेंको और वेलेरी फाइलिमोनोव ने एक चेकपॉइंट पर शादी की। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के बाहरी इलाके में एक चेकप्वाइंट पर दोनों ने शादी रचाई।

यूक्रेनी सैनिकों ने यूनिफॉर्म में ही शादी की रस्मों को निभाया।

दोनों ने युद्ध के मैदान में जिंदगी साथ बिताने का वादा किया।

लेसिया और वेलेरी 20 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। उनकी एक 18 साल की बेटी है।

शादी में कीव के मेयर भी शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे को वाइन पिलाई।

शादी के बाद दोनों ने फिर से रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया।

इस जोड़े के चेहरे पर न किसी तरह का अफसोस है और न ही रूसी हमलों का खौफ।

यह जोड़ा साथी सैनिकों से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक छोटा सा कार्यक्रम किया गया।

खबरें और भी हैं...