• Hindi News
  • International
  • Russian Separatist Blew Up The Car In East Ukraine Amid Border Crisis Joe Biden And Vladimir Putin

यूक्रेन-रूस तनाव:रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ परमाणु अभ्यास शुरू किया, अमेरिका का दावा- जंग के दिन नजदीक

कीवएक वर्ष पहले

यूक्रेन से जंग की आशंकाओं के बीच रूस ने 3 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस अभ्यास की शुरुआत की और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ मिलकर कंट्रोल रूम में बैलिस्टिक मिसाइलों के टेस्ट को भी देखा। इस अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया गया है।

रूस के इस सामरिक युद्धाभ्यास से पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का मानना है कि रूस हमले का निर्णय ले चुका है और वो परमाणु हमले के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

इधर, यूक्रेन की सेना ने कहा कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों की गोलाबारी में उसके दो सैनिक मारे गए और जबकि चार घायल हो गए। यूक्रेनी सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में अलगाववादियों द्वारा 70 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।

सैन्य अभ्यास के दायरे में यूक्रेन का तटीय इलाका
परमाणु अभ्यास में हाईटेक हाइपरसोनिक, क्रूज और परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया है। वहीं इस अभ्यास में रूस के बमवर्षक विमान टीयू-95 और पनडुब्बी, रूस के जेट, हेलीकॉप्टर, टैंक और पैराट्रूपर्स, पैदल सैनिक बड़े पैमाने पर शामिल हैं। रूस के सैन्य अभ्यास के दायरे में यूक्रेन का तटीय इलाका भी है। इससे यूक्रेन के बंदरगाहों के लिए खतरा बढ़ गया है।

रूस का दावा पहले की थी घोषणा
रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये परमाणु अभ्यास उसके पहले से चल रहे युद्धाभ्यासों का हिस्सा है, जिसकी रूस ने पहले घोषणा की थी। इस अभ्यास में दक्षिण और काला सागर में तैनात उसकी वायुसेना, मिसाइल बल और सैन्य इकाईयां भी शामिल हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य सैन्य तैयारियों, मिसाइलों, परमाणु मिसाइलों की विश्वसनीयता की जांच करना है।

दस दिन चलेगा ये अभ्यास
रूस और बेलारूस ने 10 दिनों का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस सैन्य अभ्यास की निगरानी खुद राष्ट्रपति पुतिन कर रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें नौसैनिकों को Mi-8 सैन्य हेलीकॉप्टरों में उतरते और विभिन्न सामरिक अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

इधर, खबर ये भी है कि पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों ने अपने नियंत्रण वाले इलाकों से नागरिकों को हटाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन तैयारियों से अंदेशा जताया जा सकता है कि अगले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच जंग की पूरी आशंका है।

सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि रूस के सभी विमान बिल्‍कुल हमला करने की स्थिति में रखे गए हैं।
सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि रूस के सभी विमान बिल्‍कुल हमला करने की स्थिति में रखे गए हैं।

अलगाववादी गुट कर रहे बमबारी
एक तरफ जहां दोनों देशों के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस समर्थक अलगाववादी गुट भी यूक्रेन में धमाके करने लगा है। युक्रेन की सेना का आरोपा है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर के उत्तर में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 66 मामलों के बाद सुबह पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा 12 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।

अलगाववादी लड़ाकों ने युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस समर्थक अलगाववादी नेता ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस समर्थक अलगाववादी सरकार के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने एक बयान जारी कर सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना उनके इलाके में बड़े पैमाने पर गोलाबारी कर रही है।

यूक्रेन में जिस गाड़ी को उड़ाया गया, वह क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख डेनिस सिनेंकोव की है, हालांकि वे कार में थे या नहीं, यह पता नहीं चला है।
यूक्रेन में जिस गाड़ी को उड़ाया गया, वह क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख डेनिस सिनेंकोव की है, हालांकि वे कार में थे या नहीं, यह पता नहीं चला है।

यूक्रेन में 20 ठिकानों पर रॉकेट दागे, एक सैनिक की मौत
वहीं, अलगाववादियों की गोलाबारी में एक यूक्रेनी सैनिक के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों ने गोलाबारी की जिसमें एक सैनिक मारा गया है। सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि अलगाववादियों ने 20 से अधिक बस्तियों पर गोलियां चलाईं और रॉकेट दागे।

इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में कथित रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया था। एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था। इन दोनों ब्लास्ट को रूस से युद्ध के ट्रेलर के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन ने जहां हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है, तो वहीं रूस ने इसे यूक्रेन की साजिश करार दिया है।

पूर्वी यूक्रेन में गैस पाइपलाइन पर हमले के बाद उसमें आग लग गई, इसका वीडियो भी वायरस हो रहा है।
पूर्वी यूक्रेन में गैस पाइपलाइन पर हमले के बाद उसमें आग लग गई, इसका वीडियो भी वायरस हो रहा है।

बाइडेन बोले- झूठ बोल रहा रूस
इधर, जो बाइडेन ने रूस पर झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति हमें साफ-साफ बताएं और वादा करें कि वो यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले दिनों बॉर्डर से सेना के वापस लौटाने की बात कही थी।

जो बाइडेन ने रूस को आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।
जो बाइडेन ने रूस को आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

यूक्रेन के पास रूसी लड़ाकू विमान तैनात
नई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से सटे अपने एक हवाई ठिकाने पर बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है। यहां सैनिकों और बख्तरबंद उपकरणों की तैनाती दिख रही है। इतना ही नहीं बेलारूस, क्रीमिया और पश्चिमी रूस की सीमा पर अभी भी सैन्य गतिविधियां जारी हैं।

इधर, यूक्रेन के लुहान्सक में शनिवार सुबह (यूक्रेन के समय के मुताबिक शुक्रवार रात) हुए एक हमले से गैस पाइप लाइन फट गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हमले के बाद यूक्रेन के इमरजेंसी विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने को कहा है। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।

पूर्वी यूक्रेन में हुए कार ब्लास्ट के बाद लोग दहशत में आ गए। जलती हुई कार की फोटो शेयर की जा रही है।
पूर्वी यूक्रेन में हुए कार ब्लास्ट के बाद लोग दहशत में आ गए। जलती हुई कार की फोटो शेयर की जा रही है।

रूस का आरोप- यूक्रेन ने रची साजिश
इधर, रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन अशांति फैलाने के लिए यह साजिश रच रहा है। रूसी समाचार एजेंसी रिया नवोस्टी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अलगाववादियों के हमले में ही गैस पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन आपात विभाग ने हमले के बाद लोगों से अपने घरों में ही रहने के लिए कहा है।
यूक्रेन आपात विभाग ने हमले के बाद लोगों से अपने घरों में ही रहने के लिए कहा है।

फॉल्स फ्लैग की रणनीति अपना रहा रूस
बॉर्डर पर विवाद के बीच यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में हो रहे हमले को रूस की फॉल्स फ्लैग रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। फॉल्स फ्लैग का मतलब होता है- कोई देश पहले अपने हिस्से में सुनियोजित हमला करे और फिर इसका आरोप दूसरे देश पर मढ़कर जवाबी कार्रवाई करे। अमेरिका ने रूस की इस रणनीति के बारे में पहले ही नाटो (NATO) को आगाह किया है।

एक दिन पहले स्कूल पर हमला हुआ था
गुरुवार को फेयरीटेल किंडरगार्टन में एक स्कूल के ऊपर गोले दागे गए। हमले के समय बच्चे स्कूल के अंदर थे। इस अटैक में तीन टीचर घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...