रूस ने 10 अक्टूबर को यूक्रेन की राजधानी कीव सहित 10 शहरों पर मिसाइल हमला किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन पर और हमलों की चेतावनी दी है। यूक्रेन के मोर्चे पर लगातार पिछड़ रहे रूस ने अब बेलारूस के साथ खुलेआम हाथ मिलाया है।
बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशैंको ने कहा है कि उनका देश रूस की सेनाओं को अपने यहां बैरक बनाने और अभियान छेड़ने के लिए जमीन प्रदान करेगा। रूस वहां सैन्य बेस बनाएगा। हालांकि, लुकाशैंको ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि बेलारूस में रूस की कितनी संख्या में सेनाएं रहेंगी।
यूक्रेन की मदद करेगा नाटो
यूक्रेन के खिलाफ बेलारूस के रूस को सैन्य मदद के ऐलान से यूरोप में बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है। इस बीच, नाटो ने कहा है कि हम इसके लिए तैयार हैं। नाटो महासचिव स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन की मदद से पीछे नहीं हटेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने हमलों को पुतिन की बर्बरता करार दिया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगभग चार महीने के बाद फिर से मिसाइल हमले हुए हैं। हजारों लोगों को फिर से बंकरों और भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर शरण लेनी पड़ी है।
आगे क्या
पस्त हो रहे पुतिन के ये आखिरी दांव, क्योंकि...
रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
जंग के 229वें दिन कीव पर सबसे बड़ा रूसी हमला, रात में 83 मिसाइलें दागीं
रूस और यूक्रेन की जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 9 शहरों पर सोमवार देर रात 83 मिसाइलें दागीं। 12 लोग मारे गए और 57 घायल हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक- अगर यूक्रेन ने रूस के शहरों और एटमी ठिकानों को निशाना बनाया तो आगे अंजाम भयानक होगा। शनिवार को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। 48 घंटे बाद रूस ने बदला लिया। सोमवार के हमले में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तबाह हो गया। यह नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
रूस ने जापोरिजिया के रिहायशी इलाके पर किया हमला; एक सप्ताह में 43 लोगों की मौत
रूस ने 10 अक्टूबर सुबह करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक किया। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने इसकी जानकारी दी है। यह 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरा हमला है। इससे पहले 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, जापोरिजिया शहर में रूस के अटैक की वजह से पिछले एक सप्ताह में 43 लोग मारे जा चुके है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.