जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा।
पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट में ही हम मौके पर पहुंच गए थे। हमें चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचे तो एक शव मिला। हमें लगता है कि ये हमलावर का है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है।
हमले की वजह का पता नहीं
पुलिस ने बताया कि ये घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई। हमलावर के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नही मिल पाई है। ना ही यह पता चल पाया है कि उसने घटना को अंजाम क्यों दिया। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया- इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ साइट पर हैं।
चश्मदीद बोले- 25 गोलियां सुनीं
दो चश्मदीदों ने लोकल मीडिया को बताया कि उन्होंने करीब 25 गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। हर 20 सेकेंड में गोली चल रही थी। हम बहुत डर गए थे। सीनेटर एंडी ग्रोटे ने कहा कि इलाके की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्सेस को तैनात किया गया है। आसपास रहने वाले लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।
चर्च के आस-पास घेराबंदी
पुलिस ने बताया कि CCTV खंगाले जा रहे हैं। चर्च के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को गोलियां लगी हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा- जिनकी मौत हुई है, उनके शरीर पर गोलियों के घाव हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
नाइजीरिया के चर्च में हमला: प्रेयर के समय अनजान लोगों ने बरसाईं गोलियां, 50 की मौत; आंकड़ा और बढ़ सकता है
नाइजीरिया के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च में रविवार को गोलीबारी हुई। पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि घटना में 50 से ज्यादा लोगों के मारे गए। कुछ हथियारबंद लोग चर्च में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान की मस्जिद में फिदायीन हमला, 88 पुलिसकर्मियों की मौत:500 नमाजियों के बीच हमलावर ने खुद को उड़ाया
पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद में फिदायीन हमला में 100 से ज्यादा पुलिस वाले मारे गए। ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि करीब दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.