साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप राज्य में एक बर्थडे पार्टी में गोलीबारी हुई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम को 5.15 से 5.30 बजे के बीच हुई। दो हमलावर एक घर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक हमले के पीछे का कारण भी सामने नहीं आया है।
घर का मालिक मना रहा था जन्मदिन
पुलिस ने बताया- घर का मालिक अपना जन्मदिन मना रहा था। कई गेस्ट भी आए हुए थे। तभी दो हमलावर आए और अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में जन्मदिन मना रहे घर के मालिक समेत 8 लोगों की मौत हो गई।
पिछले साल बार में हुई गोलीबारी में मारे गए थे 19 लोग
पिछले साल 10 जुलाई को कुछ घंटों के अंतराल में हुई शूटिंग की दो घटनाओं में 19 लोग मारे गए थे। पिस्तौल और राइफलों से लैस हमलावरों ने सोवेटो टाउनशिप में एक बार में हमला कर दिया था। इस हमले में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।
इससे कुछ घंटे पहले ही पीटरमैरिट्सबर्ग में एक बार में गोलीबारी हुई थी जिसमें 4 लोग मारे गए थे और 8 लोग घायल हो गए।
हर साल मारे जाते हैं 20 हजार लोग
साउथ अफ्रीका में हर साल 20 हजार लोगों की हत्या हो जाती है। गन फ्री साउथ अफ्रीका कैंपेन ग्रुप के मुताबिक, देश में 30 लाख रजिस्टर्ड बंदूकें हैं। अवैध हथियारों की संख्या इनसे कहीं ज्यादा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कैलिफोर्निया में फायरिंग में 3 की मौत, 4 घायल:इस महीने मास शूटिंग की छठवीं घटना; पिछले हफ्ते मारे गए थे 10 लोग
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में मास फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस पुलिस ने बताया कि शूटिंग 27-28 जनवरी की दरमियानी रात 2.30 बजे यहां के पॉश इलाके बेवर्ली क्रेस्ट में हुई। पूरी खबर पढ़ें...
अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग, 10 की मौत, 19 घायल:चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई घटना, रंगभेद से जुड़ा हो सकता है मामला
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 21-22 जनवरी की दरमियानी रात मास शूटिंग की घटना हुई। यहां मोंटेरी पार्क इलाके में स्थित एक डांस हॉल में चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था। तभी एक हमलावर ने यहां अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें...
अमेरिका में 6 साल के बच्चे ने फायरिंग की:स्कूल में टीचर को गोली मारी, पुलिस ने कहा- गलती से नहीं, जानबूझकर फायर किया
अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में 7 जनवरी को गोलीबारी का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक 6 साल के बच्चे ने क्लास के अंदर महिला टीचर को गोली मार दी। पुलिस चीफ स्टीव ड्र्यू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कोई एक्सीडेंट का मामला नहीं है। बच्चे ने जानबूझकर महिला पर गोली चलाई। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.