अफ्रीका में फ्रेडी तूफान से 400 लोगों की मौत:3 देशों में बारिश-लैंडस्लाइड से 88 हजार लोग बेघर, PHOTOS में देखें तबाही

लिलोंग्वे2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मलावी के मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज आने वाले दिनों में भी तेज बारिश की आशंका जताई है। - Dainik Bhaskar
मलावी के मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज आने वाले दिनों में भी तेज बारिश की आशंका जताई है।

अफ्रीका के 3 देश मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में आए तूफान फ्रेडी के चलते 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 700 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश, बाढ़ और मडस्लाइड की वजह से करीब 88 हजार लोग बेघर हो गए हैं। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने गुरुवार को क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मुलकात की। इस दौरान उन्होंने देश में 14 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

तूफान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जरूरत का सामान जुटाने में भी परेशानी हो रही है। मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज के मुताबिक, मलावी में फ्रेडी तूफान सबसे पहले फरवरी में आया था। ये अब शांत हो चुका है, लेकिन अभी कुछ और दिनों तक तेज बारिश की आशंका है। वहीं मोजाम्बिक में लैंडस्लाइड की वजह से कई गांव पूरी तरह से कट चुके हैं।

तस्वीरों में देखिए मलावी सहित 3 देशों में आए तूफान का असर...

बाढ़ और मडस्लाइड के बीच लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
बाढ़ और मडस्लाइड के बीच लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई शहरों में सड़कें टूट गईं।
बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई शहरों में सड़कें टूट गईं।
मलावी में तूफान के चलते जान गंवाने वाले लोगों को एक साथ अंतिम विदाई दी गई।
मलावी में तूफान के चलते जान गंवाने वाले लोगों को एक साथ अंतिम विदाई दी गई।
मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अस्पताल में पीड़ित लोगों से मुलाकात की।
मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अस्पताल में पीड़ित लोगों से मुलाकात की।
तस्वीर में लोग घर ढहने के बाद मडस्लाइड के बीच खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
तस्वीर में लोग घर ढहने के बाद मडस्लाइड के बीच खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
JCB की मशीनों से तूफान प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाया जा रहा है।
JCB की मशीनों से तूफान प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाया जा रहा है।
मलावी में डिफेंस फोर्स मलबे के बीच से लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं।
मलावी में डिफेंस फोर्स मलबे के बीच से लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं।
बाढ़ के पानी में कई गांव पूरी तरह से डूब चुके हैं।
बाढ़ के पानी में कई गांव पूरी तरह से डूब चुके हैं।
तस्वीर में लोग जरूरत का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में लोग जरूरत का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते नजर आ रहे हैं।
बाढ़ के चलते बेघर हुए कुछ लोगों ने स्कूल में शरण ली।
बाढ़ के चलते बेघर हुए कुछ लोगों ने स्कूल में शरण ली।