श्रीलंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह पूर्वी श्रीलंका के बट्टिलकोआ का है। यहां एक व्यक्ति का निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए दोस्त और रिश्तेदार जुटे। इसी दौरान एक बंदर पहुंचता है। इसके बाद जो होता है, उस पर आसानी से यकीन नहीं होता।
क्या हुआ
बट्टिलकोआ में एक व्यक्ति का निधन हुआ। अंतिम संस्कार के पहले पार्थिव देह को एक हॉल में रखा गया। चारों तरफ दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान एक बंदर आता है और सीधा मृतक के सिर के पास जाकर बैठ जाता है।
यह बंदर कई बार मृतक के चेहरे से हाथ लगाता है। उसका माथा चूमता है। शव के ऊपर सफेद कपड़ा और फिर फूल मालाएं थीं। यह बंदर उन्हें भी हटाने की कोशिश करता है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक- मृतक इस बंदर से बहुत प्यार करता था और रोज उसको खाना खिलाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर यह जानने की कोशिश भी करता दिखा कि क्या इस व्यक्ति की सांस अब भी चल रही है?
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.