• Hindi News
  • International
  • Sri Lanka Crisis Viral Video; Bundles Of Notes Found In President Gotabaya Rajapaksa Residence

श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास में मिले नोटों के बंडल:नोट गिनते लोगों का वीडियो सामने आया; प्रदर्शनकारियों ने पूरा पैसा सेना को सौंपा

कोलंबो8 महीने पहले
श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों के हाथ लाखों रुपए लगे हैं।

श्रीलंका में बीते तीन महीने से जारी राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच आंदोलनकारियों ने कल राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर कब्जा कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जब यहां छानबीन की तो लगभग 39 लाख रुपए (1.78 करोड़ श्रीलंकाई रुपया) कैश मिले। प्रदर्शनकारियों ने पूरा पैसा सेना के हवाले कर दिया है।

दूसरी तरफ राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद आंदोलनकारी जमकर मौज उड़ाते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग राष्ट्रपति के स्विमिंग पूल में डुबकियां लगा रहे हैं, तो कुछ प्रेसिडेंट चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। वहीं कुछ लोग रॉयल किचन में डिनर करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ राष्ट्रपति के बेड रूम में आराम फरमा रहे हैं।​​

तस्वीरों में देखिए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारी किस तरह मौज-मस्ती कर रहे हैं...

राष्ट्रपति भवन के हॉल में जमीन पर लेटकर ये लोग टीवी में अपने ही प्रदर्शन को देख रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन के हॉल में जमीन पर लेटकर ये लोग टीवी में अपने ही प्रदर्शन को देख रहे हैं।
ये श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन का वह स्वीमिंग पूल है, जिसके पास तक जाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं था। आज इसमें आम लोगों ने जमकर नहाया।
ये श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन का वह स्वीमिंग पूल है, जिसके पास तक जाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं था। आज इसमें आम लोगों ने जमकर नहाया।
राष्ट्रपति भवन के ड्राइंग रूम में लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं। कोई सेल्फी ले रहा है तो कोई सोफे पर बैठकर आराम फरमा रहा है।
राष्ट्रपति भवन के ड्राइंग रूम में लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं। कोई सेल्फी ले रहा है तो कोई सोफे पर बैठकर आराम फरमा रहा है।

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
भारत ने एक बार फिर श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया कि केंद्र सरकार ने श्रीलंका की मदद के लिए 44,000 मीट्रिक टन यूरिया भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- विभिन्न वर्ग, विविध मांगें: एक साथी - भारत

श्रीलंका संकट पर कांग्रेस ने बयान जारी किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी श्रीलंका के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चिंता जाहिर की है। सोनिया ने कहा कि बेतहाशा महंगाई और जरूरी चीजों की कमी ने वहां के लोगों के लिए भारी संकट खड़ा कर दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार श्रीलंका की मदद करना जारी रखेगी। कांग्रेस भी इस संकट के वक्त में लंकाई लोगों के साथ खड़ी है।

भारत में श्रीलंका से कोई शरणार्थी संकट नहीं
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार हमेशा श्रीलंका का समर्थन करती रही है। फिलहाल जो संकट जारी है उसे लेकर भी मदद करने की पूरी कोशिश की जा रही है। भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में श्रीलंका की तरफ से कोई शरणार्थी संकट नहीं है।

प्रधानमंत्री के घर में आग लगाने वाले 3 उपद्रवी गिरफ्तार
शनिवार को कुछ उपद्रवियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी घर में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास से बाहर निकलने से इनकार कर दिया है।