जापान में मजे के लिए जूठन फैला रहे लोग:परेशान रेस्टोरेंट लीगल एक्शन लेने को मजबूर, प्रैंक वीडियो 4 करोड़ लोगों ने देखा

टोक्यो4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दुनियाभर में जापान को सबसे ज्यादा साफ-सुथरे और हाइजीनिक देशों में से एक माना जाता है। लेकिन, हाल ही में वहां एक सोशल मीडिया ट्रेंड काफी फेमस हुआ है जिससे उसकी छवि खराब हुई है। दरअसल लोग इस ट्रेंड में सूशी यानी चावल के साथ पके जापानी सी फूड को जूठा कर रहे हैं। इसे सूशी टेरेरिज्म कहा जा रहा है।

हालात ऐसे हो गए हैं कि रेस्टोरेंट के मालिकों को इसे रोकने के लिए अब लीगल एक्शन लेना पड़ रहा है। लोग भी इस ट्रेंड से काफी परेशान हैं। रेस्टोरेंट में जाकर खाना और दूसरे सामान में गंद फैलाने वालों मे ज्यादातर युवा और बच्चे हैं।

तस्वीर कनवेयर बेल्ट की है, जिससे खाना लोगों तक पहुंचता है।
तस्वीर कनवेयर बेल्ट की है, जिससे खाना लोगों तक पहुंचता है।

जिफू शहर की वीडियो से शुरु हुआ ट्रेंड
खाने को जूठा और गंदा करने का पहला वीडियो जापान के जिफू शहर का है। इसके वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई और ऐसे वीडियो दिखने लगे। धीरे-धीरे ये ट्रेंड बढ़ता चला गया। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये सूशी टेरेरिज्म की पहली वीडियो 29 जनवरी को सामने आई थी। अब तक 4 करोड़ लोग इसे देख चुके हैं।

सूशी टेरेरिज्म के चलते रेस्टोरेंट्स ने फैसला किया है कि वो सभी तरह के खाने को ढ़क कर कनवेयर बेल्ट पर रखेंगे।
सूशी टेरेरिज्म के चलते रेस्टोरेंट्स ने फैसला किया है कि वो सभी तरह के खाने को ढ़क कर कनवेयर बेल्ट पर रखेंगे।

सूशी कंपनी ने केस दर्ज कराने की बात कही
इन घटनाओं से लोगों ने बाहर जाकर सूशी खाना ही कम कर दिया है। जिससे एक सूशी बनाने वाली कंपनी सुशिरो के शेयर प्राइस में 5% की गिरवाट दर्ज की गई। दरअसल सूशी रेस्टोरेंट्स में कनवेयर बेल्ट पर खाना आता है, जो घूमती रहती और लोगों तक खाना पहुंचता है। सूशी टेरेरिज्म के चलते लोग इस बेल्ट पर रखे खाने पर गंदे हाथ लगा रहे हैं, कोई उन्हें चाट कर वापिस रख दे रहा है। सुशीरो कंपनी का कहना है कि वो ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ अब क्रिमिनल और सिविल केस दर्ज करवाएंगे।

कनवेयर बेल्ट पर कैमरा लगाए जाएंगे जिनकी मॉनिटरिंग भी होगी।
कनवेयर बेल्ट पर कैमरा लगाए जाएंगे जिनकी मॉनिटरिंग भी होगी।

कनवेयर बेल्ट्स पर कैमरा लगेंगे

सूशी टेरेरिज्म से लोगों ने पूरे जापान की छवि पर इतना असर डाला है कि अब वहां की कंपनियों ने कनवेयर बेल्ट्स पर कैमरा लगवाने का फैसला किया है। इससे लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सारे बर्तन भी बदल दिए जाएंगे। ताकि लोग बेफिक्र होकर रेस्टोरेंट्स में आ सकें।