PAK में ब्लास्ट के बाद गम और गुस्सा:मरने वालों का आंकड़ा 100 हुआ, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे PM; देखें PHOTOS

पेशावर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के पेशावर की पुलिस लाइन्स में सोमवार को हुए फिदायीन हमले में मरने वालों का आंकड़ा 100 हो गया है। मस्जिद में नमाज के दौरान हुए धमाके में घायलों की तादाद भी 221 हो चुकी है। यह आंकड़ा मलबे से निकाले गए लोगों की वजह से बढ़ा है। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। यहां के केयरटेकर चीफ मिनिस्टर मुहम्मद आजम खान ने हमले के बाद आज प्रांत में एक दिन के शोक का ऐलान किया।

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बागची ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा- भारत पेशावर में हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा करता है।

इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। घटना की शुरुआती रिपोर्ट PM को भेज दी गई है। यहां हम आपको इस हमले से जुड़े अहम PHOTOS दिखा रहे हैं...

पाकिस्तान में पुलिस लाइन की मस्जिद हुए ब्लास्ट में मारे गए पुलिसकर्मियों के ताबूत। राजकीय सम्मान के साथ इन्हें अंतिम विदाई दी गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पेशावर हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर भी साथ थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मारे गए लोगों को दफनाने के लिए ताबूतों से भरी गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।

पेशावर के अस्पताल में पहुंचे शवों में लोग अपनों को तलाशते नजर आए। कुछ शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अस्पताल में शवों की पहचान होने पर उन्हें ताबूत में रखकर उनके परिजनों को सौंपा गया। मरने वालों का आंकड़ा 100 हो चुका है।

हमले में घायल हुए लोगों की संख्या 200 पार कर चुकी है। मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। मलबा हटाने का काम मंगलवार सुबह तक जारी था।

पुलिस चीफ मुहम्मद एजाज खान के मुताबिक, मृतकों और घायलों में 90% से ज्यादा पुलिसकर्मी हैं। कुछ की हालत गंभीर है।

ब्लास्ट के बाद काफी देर तक जख्मियों की सुध ही नहीं ली गई। कुछ तो अपने मोबाइल से मदद की गुहार लगाते दिखे।

मस्जिद में ब्लास्ट के बाद एक बड़ा हिस्सा ढह गया था, जिसके बाद मलबे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार सुबह भी जारी था।

रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने कहा कि घटनास्थल पर ऑपरेशन जारी है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद एजाज खान ने बताया कि घटनास्थल से संदिग्ध फिदायीन हमलावर का सिर मिला है।

मस्जिद में धमाके के बाद बहुत कम लोग बाहर निकल सके। कुछ ही देर में इसका एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।