पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
वॉशिंगटन. कराई।
कोरोना की जांच फ्री में कराई जाएगी: ट्रम्प
अमेरिका में 11 साल बाद हेल्थ इमरजेंसी लगाई गई है। इससे पहले अप्रैल 2009 में स्वाइन फ्लू के चलते बराक ओबामा ने हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने राज्यों से अपील में कहा, “सभी राज्य इस संकट की घड़ी में कोरोनावायरस से निपटने के उपायों पर फौरन उपाय करें। हम राज्यों को इससे निपटने के लिए 50 अरब डॉलर का फंड रिलीज कर रहे हैं। एक नेशनल डेटा सेंटर और स्पेशल यूनिट तैयार की गई है। इसमें पूरे देश की मॉनिटरिंग की जाएगी। अमेरिकी सरकार हर वो कदम उठाने जा रही है जो देश को इस महामारी से सुरक्षित रख सके। हर नागरिक की जांच फ्री में की जाएगी। इसके अलावा कोरोनावायरस के पीड़ितों के परिजन को भी मेडिकल लीव दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि यह वायरस चीन से आया है, लेकिन इसमें किसी की गलती नहीं है।

अमेरिकी बंदरगाहों पर आने वाले शिप पर रोक
ट्रम्प ने विदेश से अमेरिकी बंदरगाहों पर आने वाले शिप पर रोक लगा दी है। मैक्सिको और दूसरे देशों से लगने वाली सीमाओं पर हाई थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं। अमेरिकी सेना की स्पेशल मेडिकल यूनिट को भी हालात पर नजर रखने के लिए अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
संक्रमित ऑस्ट्रेलियाई गृहमंत्री से मिलने के बाद घर से काम कर रहीं इवांका
राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी और उनकी सीनियर एडवाइजर इवांका ट्रम्प ऑस्ट्रेलिया के संक्रमित गृह मंत्री पीटर डटन से मिलने के बाद घर के काम कर रही हैं। वे इसी हफ्ते डटन और अन्य अधिकारियों से मिली थीं, डटन को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।

Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.