अमेरिका में एयर शो के दौरान प्लेन टकराए:जमीन पर गिरते ही ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

वॉशिंगटन5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सेंकेड वर्ल्ड वॉर के दो प्लेन आपस में टकराकर नीचे गिरे, जिसके बाद धुएं का गुबार नजर आया। 

अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान सेकेंड वर्ल्ड वॉर के 2 प्लेन टकरा गए। एयर फोर्स ने कहा- दोनों विमानों में 6 लोग मौजूद थे। सभी की मौत हो गई। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना शनिवार दोपहर लगभग 1:20 बजे हुई।

दोनों विमानों के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर शो के दौरान एक प्लेन बहुत तेजी से आता है और दूसरे प्लेन से टकरा जाता है। इसके बाद दोनों प्लेन के कुछ टुकड़े हवा में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही प्लेन धरती पर गिरते हैं, तुरंत एक धमाका होता है और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देता है।

इस हादसे की तस्वीरें और इससे जुड़ी जानकारी जानने से पहले आप अपनी राय हमें जरूर दें...

हादसे की वजह अभी पता नहीं
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा- इस हादसे में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान इस्तेमाल किए गए 2 प्लेन क्रैश हो गए। इनमें से एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और दूसरा बेल पी-63 किंगकोबरा है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हमारी जांच एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेंगे।

प्लेन हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए....

2019 में भी एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था प्लेन, 7 की हुई थी मौत
2 अक्टूबर 2019 को B-17 प्लेन ब्रैडली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे। यह घटना एयर शो के दौरान हुई थी। इस मामले में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच की थी, उन्होंने पाया कि पायलट की गलती की वजह से ये दुर्घटना हुई थी।

ये तस्वीर 2019 की है। एक म्यूजियम में B-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। B-17 डलास में हुई दुर्घटना में शामिल विमानों में से एक था।
ये तस्वीर 2019 की है। एक म्यूजियम में B-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। B-17 डलास में हुई दुर्घटना में शामिल विमानों में से एक था।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हवाई युद्ध जीतने में B-17 का महत्वपूर्ण योगदान था। इसमें 4 इंजन होते हैं।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हवाई युद्ध जीतने में B-17 का महत्वपूर्ण योगदान था। इसमें 4 इंजन होते हैं।

प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए ...

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, हादसे के वक्त प्लेन में 126 लोग सवार थे

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई। हादसे के वक्त इस विमान में 126 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान का लैंडिंग गियर टूटकर एयरपोर्ट पर गिर गया था। जिसके बाद विमान एयरपोर्ट पर मौजूद एक क्रेन टॉवर से टकरा गया। पूरी खबर पढ़ें...

तंजानिया में विक्टोरिया झील में यात्री विमान क्रैश:लैंडिंग से ठीक पहले गिरा प्लेन, 19 लोगों की मौत

तंजानिया में रविवार को प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 49 पैसेंजर मौजूद थे, जिसमें से 23 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया।

तंजानिया पुलिस के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से प्लेन झील में गिरा। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ। 5 साल पहले ऐसी ही घटना उत्तरी तंजानिया में हुई थी। सफारी कंपनी का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ,जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें...

अमेरिका में एयर रेस के दौरान हुआ हादसा, पायलट की मौत

अमेरिका के नेवादा स्टेट में एक जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। हादसा STIHL नेशनल चैंपियनशिप एयर रेस (रेनो एयर रेस) के दौरान हुआ। इस एयर रेसिंग इवेंट में 152 जेट्स ने हिस्सा लिया। 156 पायलट्स मौजूद थे। एयर रेसिंग के तीसरे लैप के दौरान भयानक हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर...