ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने खुलासा किया है कि बड़े भाई प्रिंस विलियम ने उनपर हमला किया था। 2019 में एक बहस के दौरान विलियम ने उनका कॉलर पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। हैरी कुत्ते के खाने के लिए रखे एक कटोरे पर गिर गए। उनके वजन से कटोरा टूट गया और उसके टुकड़े हैरी की पीठ में घुस गए। इससे हैरी की पीठ पर घाव हो गए। हैरी ने यह जानकारी अपनी ऑटोबायोग्राफी में दी है। उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘स्पेयर’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इंग्लैंड के ‘गार्जियन’ अखबार ने किताब के कुछ अंश साझा किए हैं।
विलियम ने मेगन को बताया असभ्य
गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में शाही परिवार के दोनों भाईयों के बीच बहस हो रही थी। विलियम ने हैरी की पत्नी मेगन मर्केल को असभ्य बता दिया था। बहस करते-करते वे दोनों किचन में चले गए जहां विलियम ने गुस्से में हैरी को फर्श पर पटक दिया।
हैरी ने लिखा है कि वे इस घटना से हैरान रह गए थे। उन्होंने विलियम से जाने के लिए कहा। लेकिन विलियम ने उन्हें लड़ने के लिए उकसाया, लेकिन हैरी नहीं लड़े। इसके बाद विलियम चले गए और कुछ देर बाद लौटे। उनके चेहरे पर पछतावा दिख रहा था।
विलियम दोबारा जाने लगे तो पलटकर हैरी से कहा कि तुम्हें इस बारे में मेगन को बताने की जरूरत नहीं है। हैरी ने कहा कि तुम चाहते हो कि इस हमले की बात मैं मेगन को ना बताऊं। विलियम ने जवाब में कहा कि मैंने तुम पर हमला नहीं किया हैरी।
स्पेयर होता है दूसरा बेटा
प्रिंस हैरी की किताब का नाम ‘स्पेयर’ शाही परिवार की एक पुरानी कहावत से लिया गया है। कहावत के मुताबिक, पहला बेटा सत्ता और पावर का वारिस होता है। वहीं दूसरा बेटा सिर्फ एक स्पेयर होता है। जिसकी जरूरत सिर्फ तभी होती है जब बड़े बेटे को कुछ होता है। हैरी किताब में बताते हैं कि उनका जन्म होने पर पिता किंग चार्ल्स ने उनकी मां से डायना ने कहा था- बहुत बढ़िया, तुमने मुझे वारिस और स्पेयर दोनों दे दिए हैं। अब मेरा काम खत्म हुआ।
किताब के लॉन्च के बाद और खुलासे होने की उम्मीद
10 जनवरी को किताब के आधिकारिक लॉन्च के बाद और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। उससे पहले हैरी के दो इंटरव्यू भी प्रसारित होंगे जो उन्होंने UK के ITV न्यूज और US के CBS को दिए हैं। ITV न्यूज ने इंटरव्यू का ट्रेलर जारी किया है जिसमें हैरी कह रहे हैं कि वे अपने पिता और भाई को वापस पाना चाहते हैं।
प्रिंस हैरी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
भाई और पिता को वापस पाना चाहता हूं:प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू में कहा- राजशाही छोड़ी तो मेरे खिलाफ अफवाहें उड़ाईं
ब्रिटेन की राजशाही छोड़ने के बाद कई तरह के विवादों से घिरे प्रिंस हैरी ने फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वो अपने भाई और पिता को वापस पाना चाहते हैं। जब राजशाही में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां छोड़ी तो उनको लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई गई। पूरी खबर पढ़ें..
हैरी ने कहा- किंग चार्ल्स ने कई बार बोला झूठ:मीटिंग में सबके सामने चिल्लाए प्रिंस विलियम, मजबूरी में छोड़ना पड़ा शाही परिवार
ब्रिटिश शाही परिवार के हैरी और उनकी पत्नी मेगन की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इनमें हैरी और मेगन ने शाही महल में हुई परेशानी और नेगेटिव मीडिया कवरेज के बारे में विस्तार से बताया है।हैरी ने बताया कि एक मीटिंग के दौरान उनके बड़े भाई विलियम उनपर बहुत जोर से चिल्लाए थे। वहीं उनके पिता ने कई बार विलियम को बचाने के लिए झूठ बोले थे। पूरी खबर पढ़ें...
डॉक्यूमेंट्री से नाराज शाही परिवार:प्रिंस हैरी और मेगन को अब तक नहीं मिला पिता किंग चार्ल्स के राजतिलक का न्यौता
प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल को इंग्लैंड के शाही परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हैरी और मेगन को किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में नहीं बुलाया जाएगा। शाही परिवार के विशेषज्ञ पत्रकार टॉम ब्राउर का कहना है कि अब यूनाइटेड किंगडम में प्रिंस हैरी का पहले जैसा स्वागत नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.