यूक्रेन में इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में लगी खतरनाक आग:5 लाख लोग बिना बिजली रहने को मजबूर, जेलेंस्की बोले- हालात मुश्किल हो रहे हैं

कीव2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर यूक्रेन के शहर ओडेसा की है,जहां इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में आग लगने से पूरी शहर का सिस्टम ठप हो गया। - Dainik Bhaskar
तस्वीर यूक्रेन के शहर ओडेसा की है,जहां इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में आग लगने से पूरी शहर का सिस्टम ठप हो गया।

यूक्रेन की पोर्ट सिटी ओडेसा में एक इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में खतरनाक आग लगने से वहां पूरा सिस्ट्म ठप पड़ गया है। करीब 5 लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसे ठीक करने में कई हफ्ते भी लग सकते हैं।

इस बीच यूक्रेन ने तुर्किये से मदद की गुहार लगाई है। उससे ब्लैक सी के जरिए हाई पावर जनरेटर भेजने को कहा है। ओडेसा में कड़कड़ाती ठंड पड़ने से पारा माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया है। इस दौरान बिजली न होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है।

ओडेसा में बिजली ठप होने की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
ओडेसा में बिजली ठप होने की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

रूस ने हमला किया तो हालत बदतर होगी
स्टेट ग्रिड ऑपरेटर के CEO वोलदिमिर कुद्रत्सकी ने बताया कि सारा सामान पहले ही रूस के हमलों से कमजोर हो चुका था अब आग लग जाने से वो बिल्कुल भी इस्तेमाल करने के लायक नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अगर रूस अब और हमले कर देता है तो हालात और भी बदतर हो जाएगी।

वहीं यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने आदेश दिए हैं कि हाई पावर जनरेटर्स को देश के दूसरे इलाकों से जैसे भी संभव हो जल्द से जल्द ओडेसा भेजा जाए। उन्होंने देश के विदेश मंत्री को भी कहा कि वो तुर्किये से अपील करें कि वो पावर शिप वैसल के जरिए उन तक पावर प्लांट्स भी भेजें।

यूक्रेन अब रूस का सामना करने के लिए अमेरिका से ताकतवर हथियार हासिल कर रहा है।
यूक्रेन अब रूस का सामना करने के लिए अमेरिका से ताकतवर हथियार हासिल कर रहा है।

जेलेंस्की ने कहा- हालात मुश्किल होते जा रहे हैं
वहीं जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि जंग के मैदान में हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। रूस लगातार अपने सैनिकों को लड़ाई में झोंक रहा है। उन्होंने यूक्रेन के बाखमुत, वुलहेदार और लिमन में हालातों को बेकाबू बताया।

दरअसल काफी समय से रूस प्राइवेट आर्मी ग्रुप वैगनर के साथ बाखमुत में ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। साथ ही इस इलाके को अपने कब्जे में करने लेने का दावा भी कर चुका है। यूक्रेन का कहना है अब वो वुलहेदार इलाके में भी तेजी से कब्जा करने की कोशिश में है।

खबरें और भी हैं...