रूस से दुश्मनी मोल ले रहा PAK:पुतिन के करीबी बोले- यूक्रेन को एटमी हथियार बनाने में मदद कर रहा पाकिस्तान

मॉस्को5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रूस और यूक्रेन के बीच 9 महीने से युद्ध चल रहा है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि पाकिस्तान परमाणु हथियार बनाने में यूक्रेन की मदद कर रहा है। यह दावा रूस के सांसद इगोर मोरोजोव ने किया है। सांसद का कहना है कि यूक्रेन की सेना को पाकिस्तान तोप के गोलों की सप्लाई कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान पर तानाशाही देश नॉर्थ कोरिया और लीबिया को परमाणु बम बनाने की तकनीक बेचने के आरोप लगे थे।

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका में व्हाइट हाउस ने नॉर्थ कोरिया पर गुप्त रूप से रूस को तोप के गोलों की सप्लाई करने का आरोप लगाया है।

रूस के सांसद इगोर मोरोजोव ने दावा किया है कि यूक्रेन की सेना को पाकिस्तान तोप के गोलों की सप्लाई कर रहा है।
रूस के सांसद इगोर मोरोजोव ने दावा किया है कि यूक्रेन की सेना को पाकिस्तान तोप के गोलों की सप्लाई कर रहा है।

यूक्रेन के लोगों ने पाकिस्तान का दौरा किया
रूस ने यह भी दावा किया है कि परमाणु बम की समझ रखने वाले यूक्रेन के लोगों ने पाकिस्तान का दौरा किया है। इस्लामाबाद से कुछ लोग एटमी बम बनाने की तकनीक पर चर्चा करने के लिए यूक्रेन गए थे। रूस का कहना है कि यूक्रेन हमारे देश में डर्टी बम फेंकने की तैयारी में है और ऐसे समय में यूक्रेन की मदद पाकिस्तान कर रहा है।

दरअसल, रूस के डिफेंस मिनिस्टर शोइगु ने एक हफ्ते पहले कहा था कि खेरसॉन इलाके में यूक्रेन डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है। एक महीने पहले रूस ने जनमत संग्रह करवाकर खेरसॉन इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था। हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की तरफ से डर्टी बम इस्तेमाल करने वाले दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की तरफ से डर्टी बम इस्तेमाल करने वाले दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।

पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज किया
पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने रूस से जवाब मांगा है। पाकिस्तान ने कहा कि रूस के इस तरह के बेबुनियाद बयान से हम हैरान हैं। उन्होंने बिना किसी तर्क के कुछ भी कह दिया है। इस तरह के बयान रूस और पाकिस्तान के रिश्तों को कमजोर कर सकते हैं।

पाकिस्तान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...

पाकिस्तान इन 7 वजहों से दुनिया का सबसे खतरनाक देश:सैन्य तानाशाही से आतंकियों के हाथ परमाणु बम लगने का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 15 अक्टूबर को पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया। देखा जाए तो पाकिस्तान दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। उसके पास 5वीं सबसे बड़ी मिलिट्री है। परमाणु हथियार के मामले में छठे नंबर पर है; लेकिन पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात, राजनीति अस्थिरता और शिक्षा और जॉब के अभाव में तेजी से बढ़ती आबादी, साथ ही सेना का सत्ता पर अघोषित नियंत्रण ही पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बनाता है। पूरी खबर पढ़ें...

रूस से फ्यूल खरीदना चाहता है PAK:फाइनेंस मिनिस्टर बोले- भारत ने जिस रेट पर तेल खरीदा, वही दाम हमें भी दें पुतिन

पाकिस्तान पूरी खबर पढ़ें...