अमेरिका के 4-स्टार एयरफोर्स जनरल माइक मिनिहन ने आशंका जताई है कि अगले दो साल में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध हो सकता है। अपने डिपार्टमेंट को 1 फरवरी के लिए लिखे एक मेमो में जनरल ने ये बात कही।
मिनिहन के विचार अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री के इरादे नहीं बताते हैं, लेकिन ताइवान पर लगातार कब्जा करने की कोशिश करते चीन और इस पर अमेरिकी सेना का रुख एक चिंता का विषय है।
'ये मिनिहन के निजी विचार'
मिनिहन ने कहा- मुझे लगता है हम 2025 में चीन से युद्ध लड़ेंगे। मैं चाहता हूं कि ये आशंका गलत साबित हो, लेकिन अमेरिका और ताइवान दोनों 2024 में राष्ट्रपति चुनाव कराएंगे। इसके चलते चीन की तरफ से सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।
मिनिहन के मेमो पर बात करते हुए एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि ये टिप्पणी चीन को लेकर अमेरिका की सोच या विचार नहीं बताती है।
ताइवान स्ट्रेट पर बढ़ रहीं चीनी सैन्य गतिविधियां
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि ताइवान स्ट्रेट पर चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों से उसके मंसूबे साफ दिखाई देते हैं। साथ ही चीन ने ताइवान पर पिछले कुछ सालों में डिप्लोमैटिक, मिलिट्री और इकोनॉमिक दबाव भी बढ़ा दिया है। ताइवान की सरकार के मुताबिक वो शांति चाहते हैं, लेकिन हमला होने पर वो अपनी रक्षा जरूर करेंगे।
महिलाओं को सेना में शामिल करेगा ताइवान
ताइवान ने चीन की घुसपैठ और युद्ध की तैयारियों को भांपते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए ताइवान महिलाओं को रिजर्व फोर्स में शामिल कर पुरुषों की तरह मिलिट्री ट्रेनिंग देने जा रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वो इस साल की दूसरी तिमाही से 220 महिला सैनिकों को ट्रेनिंग देगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
चीन ने ताइवान में घुसकर किया युद्धाभ्यास:71 लड़ाकू विमान भेजकर चीनी सेना बोली- ये अमेरिका के भड़कावे पर हमारा जवाब
चीन ने ताइवान में 71 लड़ाकू विमानों से समुद्री और हवाई ड्रिल्स की। इनमें 60 से ज्यादा फाइटर जेट्स शामिल थे। ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इसे चीन की तरफ से की गई सबसे बड़ी घुसपैठ की कोशिश बताया है। पूरी खबर पढ़ें...
ताइवान पर US-चीन में जंग का खतरा:बाइडेन की वॉर्निंग के बावजूद हमला कर सकता है ड्रैगन, कितना मुश्किल है ताइवान पर कब्जा करना
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी पिछले साल ताइवान विजिट पर गई थीं, जिसे लेकर चीन काफी परेशान था। 1997 के बाद पहली बार (25 साल बाद) अमेरिका के इतने बड़े ओहदेदार ने इस देश की यात्रा की थी। अमेरिका किसी भी सूरत में ताइवान को चीन के हाथों में जाते नहीं देख सकता। यही टकराव की वजह भी है। पूरी खबर पढ़ें...
ताइवान पर हमले का खतरा:एक्सपर्ट बोले- अमेरिका को हराने लायक होते ही ताइवान पर हमला करेगा चीन
चीन बड़ा व्यापारी तो बन गया है, लेकिन उसके पास डॉलर और पश्चिमी बॉन्ड नहीं हैं। वहां के राष्ट्रपति जिनपिंग को जिस दिन लगेगा कि वह अमेरिका को हरा सकते हैं, तब ही हमला होगा। ये यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के एसओएस चाइना इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. स्टीव त्सांग का आकलन है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.