अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट, -79 डिग्री पहुंचा तापमान:ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी, मेन राज्य में 42 साल बाद इतनी सर्दी

मैसाचुसेट्स4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क सहित न्यू इंग्लैंड के 6 राज्यों में ठंड के चलते लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। - Dainik Bhaskar
न्यूयॉर्क सहित न्यू इंग्लैंड के 6 राज्यों में ठंड के चलते लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिका में शुक्रवार को ठंड के चलते आर्कटिक ब्लास्ट हो गया, जिससे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई। न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में टेम्परेचर -79 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

घटते तापमान को देखते हुए न्यूयॉर्क सहित न्यू इंग्लैंड के मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, रोड आईलैंड, न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट और मेन में करीब 16 मिलियन लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल वर्मोंट में तापमान -26 डिग्री सेल्सियस है।

वहीं, मेन राज्य में 1981 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है। यहां पारा -24 डिग्री पहुंच गया है। राज्य में लोगों के लिए 150 शेल्टर खोले गए हैं। पूरे क्षेत्र में ठंड के चलते सभी ईवेंट्स कैंसिल कर दिए गए हैं।

मेन राज्य में 1981 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है।
मेन राज्य में 1981 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है।

क्या है आर्कटिक ब्लास्ट?
नॉर्थ पोल के आसपास का इलाका आर्कटिक के नाम से जाना जाता है। आर्कटिक ब्लास्ट में इसी हिस्से से ठंडी हवा का एक बड़ा सा गोला कनाडा से होते हुए अमेरिका पहुंचता है और अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में अचानक से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाती है। इस स्थिति में कुछ ही घंटों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर सकता है। मैदानी इलाकों में टेम्परेचर -57 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

ये एक प्रतीकात्मक मैप है।
ये एक प्रतीकात्मक मैप है।

बोस्टन में वॉर्म सेंटर्स बनाए गए
ठंड को देखते हुए बोस्टन, वॉर्सेस्टर और मैसाचुसेट्स में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई, जिससे बस का इंतजार करने वाले या पैदल जाने वाले बच्चों को हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट न हो। बोस्टन के मेयर ने शहर में इमरजेंसी घोषित करते हुए वॉर्म सेंटर्स खोले हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने इस ठंड को ‘वन्स इन अ जनरेशन’ बताया है। माउंट वॉशिंगटन स्टेट पार्क में पूर्वोत्तर की सबसे ऊंची चोटी पर तामपान -46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बोस्टन में -13 डिग्री तो वॉर्सेस्टर-मैसाचुसेट्स में पारा -16 डिग्री रहा। ये ठंड आने वाले समय और बढ़ सकती है।

बोस्टन, वॉर्सेस्टर और मैसाचुसेट्स में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई।
बोस्टन, वॉर्सेस्टर और मैसाचुसेट्स में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई।

कनाडा से आ रही हवाओं से गिर रहा तापमान
शुक्रवार को कनाडा से US की ओर बहने वाली आर्किटक हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। काबेतोगामा, मिनेसोटा, ओंटारियो के पास दोपहर करीब 1 बजे अमेरिका में दिन की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। यहां तापमान -39 डिग्री रहा। कनाडा के वेदर स्टेशन यूरेका में शुक्रवार सुबह तापमान -41 डिग्री सेल्सियस रहा।

ओंटारियो के पास दोपहर करीब 1 बजे अमेरिका में दिन की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई।
ओंटारियो के पास दोपहर करीब 1 बजे अमेरिका में दिन की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई।

टेक्सास में मिल रही ठंड से राहत
पूर्वोत्तर में घटते तापमान के साथ साउथ के कुछ हिस्सों और टेक्सास में बर्फीली ठंड के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। यहां ठंड की वजह से कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली सप्लाई को भी नुकसान पहुंचा था लेकिन अब मौसम ठीक हो रहा है। शुक्रवार को ऑस्टिन, टेक्सास में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार तक टेम्परेचर 22 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।

ये खबरें भी पढ़ें...

अमेरिका में हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द: विंटर-स्टॉर्म के चलते 2 कंपनियों की कई फ्लाइट्स कैंसिल, ग्राहकों को उड़ानों पर मिल रही छूट

अमेरिका में भीषण ठंड और तूफान के चलते हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें से करीब आधी से ज्यादा फ्लाइट्स साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी की हैं। फ्लाइट-ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शाम 6 बजे तक कुल 1 हजार 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पूरी खबर पढ़ें...

​​​​​​कैलिफोर्निया में 3.4 करोड़ लोगों पर बाढ़ का खतरा: 2.2 लाख घरों में बिजली नहीं, कई इलाके डूबे; अब तक 17 की मौत...PHOTOS

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले दो हफ्ते से खतरनाक तूफानों ने तबाही मचाई। 26 दिसंबर से अब तक 6 तूफान आ चुके हैं, जिनमें 17 लोगों ने जान गंवाई। राज्य की 90% आबादी यानी 3 करोड़ 40 लाख लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

खबरें और भी हैं...