पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ स्टेट लेवल इलेक्शन भी हुए। इनमें 12 से ज्यादा भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में चार भारतीय मूल के उम्मीदवार फिर चुने गए हैं। ये हैं डॉक्टर एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति। तीन और उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है।
ये पांच महिलाएं जीतीं
जेनिफर राजकुमार : न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली
इंडियन-अमेरिकन जेनिफर राजकुमार न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के लिए चुनी जाने वाली पहली साउथ एशियन महिला हैं। जेनिफर राजकुमार लंबे वक्त से समाजसेवा करती रही हैं। राजकुमार पेशे से वकील हैं।
निमा कुलकर्णी : केंटुकी स्टेट हाउस
निमा कुलकर्णी ने मिशिगन राज्य की असेंबली के इलेक्शन में जीत हासिल की है। निमा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। डेमोक्रेट मेंबर कुलकर्णी इमिग्रेशन अटॉर्नी के तौर पर काम करती हैं।
केशा राम : वर्मोन्ट स्टेट सीनेट
केशा राम का जन्म 1986 में हुआ। वे युवा इंडियन-अमेरिकन पॉलिटिशयन के तौर पर पहचानी जाती हैं। केशा राम के पिता यहूदी और मां हिंदू हैं। केशा कानूनी सलाहकार के तौर पर काम करती हैं।
वंदना स्लेटर : वॉशिंगटन स्टेट हाउस
वंदना स्लेटर कनाडाई-अमेरिकी हैं। सिख कम्युनिटी में वंदना और उनका परिवार खासा लोकप्रिय है। वंदना के पिता डॉक्टर हैं और उन्होंने खुद भी फार्मेसी की पढ़ाई की है। इसके अलावा उनकी हायर एजुकेशन पब्लिक पॉलिसी के स्पेशलाइजेशन के साथ हुई है।
पद्मा कुप्पा : मिशिगन स्टेट हाउस
पद्मा कुप्पा डेमोक्रेटिक पार्टी से मिशिगन स्टेट हाउस के लिए चुनी गई हैं। इस पद के लिए चुनी जाने वाली पद्मा पहली हिंदू प्रवासी हैं। उन्हें मिशिगन में असिस्टेंट व्हिप के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
अमेरिकी चुनाव के नतीजे तय करेंगे दुनिया में क्लीन और ग्रीन एनर्जी का भविष्य, पढ़ें भास्कर एक्सप्लेनर
नीरज स्टेट सीनेट में
नीरज अंतानी : ओहियो स्टेट सीनेट
नीरज अंतानी ओहायो से सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले इंडियन अमेरिकन हैं। 29 साल के नीरज रिपब्लिकन हैं। नीरज के नाम महज 23 साल की उम्र में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड है। वे यह चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के इंडियन अमेरिकन बने थे।
जय चौधरी : नॉर्थ कैरोलिना स्टेट सीनेट (दूसरी बार) अमीश शाह : एरिजोना स्टेट सीनेट निखिल सावल : पेन्सिल्वेनिया (स्टेट सीनेट) राजीव पुरी : मिशिगन स्टेट यूनिट जर्मी कोने : न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट एश कालरा : कैलिफोर्निया रवि सेंदिल : टेक्सॉस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पोल्स
हमारे यूपी-राजस्थान जैसा फ्लोरिडा, बीते 100 साल में यहां जो रिपब्लिकन जीता, वही व्हाइट हाउस पहुंचा
ये रेस में
डॉक्टर हीरल टिपरेनई एरिजोना में आगे चल रही हैं। हालांकि, सीनेट सीट के लिहाज से उनकी बढ़त कम है। रूपेंद मेहता न्यूजर्सी स्टेट यूनिट और नीना अहम पेन्सिल्वेनिया ऑडिटर जनरल की दौड़ में बढ़त बनाए हुए हैं।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.