अमेरिकी कोर्ट ने व्यक्ति को सुनाई 60 साल की सजा:बेटी की ही रूममेट्स का शोषण किया, जज ने आरोपी को 'दुष्ट जीनियस' कहा

वॉशिंगटन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिका की मैनहट्टन फेडेरल कोर्ट ने एक व्यक्ति को 60 साल के लिए जेल की सजा दी है। इस व्यक्ति पर आरोप थे कि इसने अपनी ही बेटी के साथ कॉलेज में पढ़ने वाली कई लड़कियों का शोषण किया, मेंटली टॉर्चर किया और उनमें से एक लड़की से सेक्स ट्रैफिकिंग करवाकर पैसे कमाए।

जज लूईस जे लिमान ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी लैरी को दुष्ट जीनियस कहा। उन्होंने कहा कि लैरी ने पीड़िताओं की जिंदगी को कंट्रोल करने के लिए उन्हें मानसिक यातनाएं दी।

यह फोटो मैनहट्टन कोर्ट में पेश होने के बाद बनाए गए लैरी के कोर्टरूम स्कैच की है।
यह फोटो मैनहट्टन कोर्ट में पेश होने के बाद बनाए गए लैरी के कोर्टरूम स्कैच की है।

जज ने बताई लैरी की चालाकियां
लैरी 2010 में न्यूयॉर्क के एक छोटे से साराह लॉरेंस कॉलेज में अपनी बेटी के साथ रहने आया।जज ने कहा कि इस समय आरोपी ने पीड़ित लड़कियों को अपनी बातों और बुद्धि से भ्रमित करना शुरू कर दिया।

जज लिमान ने बताया कि लैरी झूठ बोलकर पीड़ित लड़कियों में मानसिक डर पैदा करता था। उसने सभी के मन में ये बात बैठा दी की वो जो कुछ भी जानती हैं वो गलत है और जो लैरी कह रहा है वही सही है।

जज ने यह भी कहा कि लिमान पीड़ित लड़कियों को पीटता था और उन्हें भूख से तड़पाता था। एक बार जब ये लड़कियां खुद को अहम समझना छोड़ देती तो उन्हें मजदूर बनाकर काम करवाता था। लैरी के बारे में कहा गया कि वो यंग लोगों को ही अपना शिकार बनाता था। अपनी जरूरतों के लिए इनका इस्तेमाल करता था।

यह लैरी की पिछले साल अप्रैल में ली गई तस्वीर है।
यह लैरी की पिछले साल अप्रैल में ली गई तस्वीर है।

अपने गुनाहों पर बिल्कुल अफसोस नहीं
असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी ने आरोपी लैरी के लिए उम्र कैद की मांग की थी। उन्होंने जज के सामने कहा था कि लैरी के किए गए गुनाहों को बताया भी नहीं जा सकता है।

वहीं जब लैरी को बोलने का मौका दिया गया तो उसने अपने किए पर कोई अफसोस जाहिर नहीं किया। उलटा उसने जेल के बूरे हालातों पर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल उसे पिछले साल ही साजिश रचने, जबरन मजदूरी कराने और सेक्स ट्रैफिकिंग के मामले में आरोपी ठहराया गया था। तब से ही लैरी जेल में है।

लैरी ने कोर्ट में कहा कि जेल में रहना बहुत मुश्किल है। वहां काफी बुरे हालात हैं। वहीं लैरी की वकील ने बार-बार यही कहा कि उनका क्लाइंट बेगुनाह है। उसने कुछ गलत नहीं किया, उसे केवल फंसाया जा रहा है।

कोर्टरूम स्कैच में लैरी को जज के सामने अपनी सफाई देते हुए देखा जा सकता है।
कोर्टरूम स्कैच में लैरी को जज के सामने अपनी सफाई देते हुए देखा जा सकता है।

ट्रायल में पीड़ितों ने क्या-क्या बताया
लैरी जब अपनी बेटी के दोस्तों से मिलता तो अपने झूठे बहादूरी के किस्से सुनाता था। वो झूठ बोलता था कि उसने अमेरिका की खुफिया एजेंसी के लिए काम किया। अपनी बातों में उलझाकर लैरी ने उनके सामने किसी आध्यातमिक गुरू जैसी इमेज बना ली थी। जिसके बाद उनसे अजीब-अजीब सी हरकतें करवाने लगा था।

एक महिला ने बताया कि लैरी ने उसे ये मानने पर मजबूर कर दिया था कि उसने रैली को जहर दिया है। जिसके बाद वो उसे ब्लैकमेल करने लगा और महिला से पैसों की डिमांड करने लगा। महिला ने कोर्ट में बताया कि उसे लैरी को पैसे देने के लिए सेक्स वर्कर बनना पड़ा। चार सालों में महिला ने लैरी को 20 करोड़ रुपए दिए।

वहीं एक लड़की ने बताया कि लैरी उसे कॉलेज की दूसरी लड़कियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और खुद बैठकर देखता था। लड़की ने लैरी से तंग आकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। लैरी अपनी बेटी के दोस्तों से खुद के लिए मजदूरी भी करवाता था ऐसा कर उसने उन सभी लोगों से काफी पैसे वसूले थे।