एअर इंडिया की फ्लाइट में अमेरिकी यात्री ने सिगरेट पी:प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की, क्रू मेंबर्स ने हाथ-पैर बांधकर बैठा दिया

नई दिल्ली3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में 11 मार्च को सिगरेट पीने की घटना हुई। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में 11 मार्च को सिगरेट पीने की घटना हुई। - फाइल फोटो

एअर इंडिया के विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया। घटना 11 मार्च की है। पुलिस के मुताबिक लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था।

क्रू मेंबर्स ने जब उसे रोका तो वह उन पर चिल्लाने लगा। फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बैठा दिया।

इंडो-अमेरिकन है आरोपी, गिरफ्तार किया जा सकता है
मुंबई में फ्लाइट लैंड होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने 37 साल के रमाकांत पर केस दर्ज कर लिया। एक ऑफिसर ने कहा- यात्री भारतवंशी है, लेकिन उसके पास अमेरिकन सिटिजनशिप है। नियमों के मुताबिक, विमान में स्मोकिंग करने वाले को अरेस्ट किया जा सकता है। फिलहाल रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

फायर अलार्म बजने पर पहुंचे थे क्रू मेंबर्स
एक क्रू मेंबर ने कहा- फ्लाइट में स्मोकिंग की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके एक यात्री टॉयलेट गया और वहां सिगरेट पीने लगा। फायर अलार्म की आवाज सुनते ही हम फौरन टॉयलेट के पास पहुंचे। हमने रमाकांत के हाथ में सिगरेट देखी। इसके बाद वो हम पर चिल्लाने लगा। हमने उसने वापस सीट पर जाकर बैठने के लिए कहा। वो नहीं माने उन्होंने फ्लाइट में मौजूद यात्रियों से भी बहस की।

क्रू मेंबर ने कहा- रमाकांत ने फ्लाइट का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। हमने उनके हाथ-पैर बांधे और उन्हें सीट पर बैठाया। इसके बाद वो अपना सिर पीटने लगा। फ्लाइट में मौजूद यात्री पेशे से डॉक्टर था, हमने उनकी मदद ली। उन्होंने रमाकांत को चेक किया। इसके बाद रमाकांत ने कहा कि उसके पास कुछ दवाइयां हैं। उनका बैग चेक करने पर हमें दवाएं तो नहीं बल्कि ई-सिगरेट मिली।

नशा किया था या नहीं, मेडिकल जांच में पता चलेगा
पुलिस ने बताया कि यात्री की मेडिकल जांच होगी। एक अधिकारी ने कहा- फिलहाल यात्री के सैंपल मेडिकल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इससे उनकी दिमागी हालत का पता सकेगा। साथ ही ये भी पता लगाया जा सकता है कि उन्होंने किसी तरह का नशा किया था या नहीं।

इंडिगो फ्लाइट में स्मोकिंग कर रही थी युवती
ये पहला मामला नहीं है जब किसी यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया हो। इसके पहले 5 मार्च को इंडिगो की फ्लाइट में एक 24 साल की युवती को पकड़ा गया था। कोलकाता-बेंगलुरू फ्लाइट में एक युवती टॉयलेट में सिगरेट पी रही थी। इसकी तरह 4 मार्च को अनिल मीना नाम का शख्स एअर इंडिया की कोलकाता-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक करते पकड़ा गया था।

पैसेंजर के दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे
नेशनल-इंटरनेशनल फ्लाइट में पैसेंजर के दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं। को-पैसेंजर्स पर पेशाब करने के मामले सामने आए हैं। यात्रियों के नशे में धुत होने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटीज पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल, एयरपोर्ट में एंट्री करने के बाद पहले यात्री के बैगेज की स्कैनिंग होती है। उसके बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में शरीर की तलाशी ली जाती है। हैंड बैगेज की भी जांच की जाती है। बावजूद इसके पैसेंजर्स के पास फ्लाइट के अंदर सिगरेट और शराब का होना सवाल खड़े करता था।

ये खबरें भी पढ़ें...

महिला ने फ्लाइट में उतार दिए कपड़े: नशे में धुत पुरुष ने किया यूरिन, यात्रियों में चले लात-घूंसे, क्या कानून से ऊपर है हवाई सफर

विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में तो महिला यात्री ने सबके सामने अपने कपड़े तक उतार दिए। एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। अब सवाल उठता है कि पैसेंजर के इस तरह के व्यवहार पर नियंत्रण के लिए क्या कोई नियम कानून है या नहीं? चलिए समझते हैं-

फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO:बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान; एयरलाइन बोली- पैसेंजर ने सुरक्षा नियम मानने से इनकार किया

थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है। पूरी खबर पढ़ें