पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China US | Coronavirus Italy Iran US Cases Latest News Today Updates March 14th; Read Coronavirus Pandemic (COVID 19) World Coronavirus Death Toll Latest

149 देशों में संक्रमण और 5798 मौतें: ब्रिटेन में नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव, दुनिया में सबसे कम उम्र का मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • यूरोप कोरोनावायरस का नया केंद्र बनकर उभरा, स्पेन में एक दिन में 1500 मामले बढ़े
  • पाकिस्तान में भीड़ जुटने पर रोक, शादियों में भी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे

वॉशिंगटन. रात तक संक्रमण के कुल 1140 मामले सामने आए। 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में शादियों में नहीं जुट सकेंगे मेहमान
पाकिस्तान में शनिवार सुबह तक 28 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इमरान खान सरकार ने ईरान और अफगानिस्तान की पश्चिमी सीमाएं 2 हफ्ते के लिए सील करने का ऐलान किया। सिंध प्रांत में तो सभी स्कूल और कॉलेज 15 मई तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ईरान से लौटे कुछ लोगों को क्वॉरन्टाइन किया गया है। शादियों और कॉन्फ्रेंस में लोगों के जुटने पर भी दो हफ्ते की रोक लगा दी गई है। सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए हैं जबकि पीएसएल का शेड्यूल छोटा किया गया है। ये मैच भी बिना दर्शकों के होंगे। कराची, इस्लामाबाद और लाहौर के अलावा किसी अन्य हवाईअड्डे से इंटरनेशनल फ्लाइट्स नहीं जाएंगी।

थाईलैंड के मंदिरों में भी स्क्रीनिंग
थाईलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस के 7 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 82 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है। यहां कई बौद्ध मंदिर हैं। इनमें आने वाले सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनर से जांच की जा रही है। थाईलैंड सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं। सभी एयरपोर्ट्स पर हाईटेक थर्मल स्कैनर और मोबाइल टेस्ट लैब यूनिट तैनात की गई हैं। प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों की गहन जांच की जा रही है।

थाईलैंड के बैंकॉक स्थित बौद्ध मठ में शुक्रवार को विदेशी श्रद्धालू का टेम्परेचर चेक करता पुजारी।
थाईलैंड के बैंकॉक स्थित बौद्ध मठ में शुक्रवार को विदेशी श्रद्धालू का टेम्परेचर चेक करता पुजारी।

रूस ने पोलैंड और नॉर्वे सीमाएं सील कीं
रूस सरकार ने पोलैंड और नॉर्वे से लगने वाली सीमाएं सील कर दी हैं। रूस के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि सीमाएं सील करने का मकसद संक्रमित लोगों को देश में आने से रोकना है। पोलैंड और नॉर्वे यूरोपीय देश हैं और यहां कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रूस में शनिवार तक संक्रमित लोगों की संख्या 45 हो गई। हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई।

सऊदी में जनगणना स्थगित, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक
सऊदी अरब में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को 86 हो गई। इसके बाद सरकार ने दो सख्त कदम उठाए। पहला- साल 2020 में होने वाली जनगणना प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। दूसरा- सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रविवार से रोक लगा दी जाएगी।

दो हफ्ते बंद रहेंगे एपल स्टोर
कोरोनावायरस के कारण एपल के सीईओ टिम कुक ने शनिवार सुबह एक बयान जारी करके चीन को छोड़कर दुनियाभर के सारे एपल स्टोर्स दो हफ्ते तक बंद करने की घोषणा कर दी है। दुनिया भर में 500 से ज्यादा एपल स्टोर्स हैं और अब ये सभी 27 मार्च तक बंद रहेंगे। चीन में इस वायरस के घटते प्रभाव के कारण महीने भर से बंद 41 एपल स्टोर फिर से खोल दिए गए हैं। कुक ने कहा कि जिस तरह से ये वायरस फैल रहा है, ऐसे में हम अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ये फैसला ले रहे हैं।

ट्रूडो ने आइसोलेशन की तस्वीर शेयर की
शुक्रवार को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। उनका इलाज चल रहा है। जस्टिन घर से ही कामकाज संभाल रहे हैं। इसकी एक तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। उनके बच्चे भी फिलहाल किसी गतिविधी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इन्हें भी घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। जस्टिन ने ट्विटर पर लिखा, “मुझमें कोरोनावायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया। मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। तकनीक की मदद से मैं घर से सरकारी कामकाज संभाल पा रहा हूं। 

गूगल की भी मदद ली जाएगी
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि गूगल से जुड़ी अल्फाबेट कंपनी एक वेबसाइट तैयार कर रही है। इस पर जाकर लोग कोरोनावायरस के लक्षणों संबंधी जानकारी हासिल कर अपनी सेहत के बारे में खुद जान सकेंगे। गूगल ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

भारतीय दूतावास की सलाह
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने अपने देश के छात्रों को सलाह दी है कि वो फिलहाल किसी भी गैर जरूरी सफर से परहेज करें। दूतावास ने इसका ऐलान ट्रम्प के अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी घोषित किए जाने के बाद किया।

रवांडा में पाहला मामला, एक भारतीय पॉजिटिव मिला
मध्य-पूर्व अफ्रीका स्थित देश रवांडा में भी कोरोनावायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यहां एक भारतीय को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह आठ मार्च को रवांडा गया था। बीमार होने पर 13 मार्च को उसका टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हालात स्थितर हैं। इसके साथ ही डेनमार्क में भी कोरोनावायरस से पहली मौत हो गई है।

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमित टॉप 10 देश

देश का नाममामलेकुल मौत
चीन80,824    3,189
इटली21,157  1,441
ईरान12,729  611
दक्षिण कोरिया8,086    72
स्पेन6,043  191
जर्मनी4,267    8
फ्रांस4,499 91
अमेरिका2,499    55
ब्रिटेन1,14021
स्विटजरलैंड1,375  13
भारत992

नोट: यह आंकड़े 14 मार्च शनिवार रात 12 तक के हैं।