• Hindi News
  • International
  • US China Trade War Update: US President Donald Trump On China US Traffic, Says 13% companies will leave China

ट्रेड वॉर / अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- चीन से 13% कंपनियां जल्द कारोबार समेट लेंगी



सिंबॉलिक इमेज। सिंबॉलिक इमेज।
X
सिंबॉलिक इमेज।सिंबॉलिक इमेज।

  • कहा- कंपनियां अमेरिका में चीन की वस्तुओं पर लगने वाले आयात शुल्क को बोझ नहीं उठा पाएंगी
  • अमेरिका में 300 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर 10% टैरिफ 1 सितंबर से लागू हो रहा

Dainik Bhaskar

Aug 31, 2019, 12:10 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि चीन से 13% कंपनियां जल्द कारोबार समेट लेंगी। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। क्योंकि, चीन से कारोबार संचालित कर रहीं कंपनियां अमेरिका में चाइनीज वस्तुओं पर लगने वाले आयात शुल्क (इंपोर्ट टैरिफ) का मुकाबला नहीं कर सकतीं।

चीन ने अपनी करंसी का मूल्य घटाया, इससे उन्हें ही नुकसान: ट्रम्प

  1. अमेरिका में चीन की वस्तुओं के आयात पर 10% शुल्क 1 सितंबर से लागू हो रहा है। ट्रम्प का कहना है कि चीन पर टैरिफ से हमें अरबों डॉलर मिल रहे हैं। चीन ने आयात शुल्क के मामले को रोचक बना दिया है। उन्होंने अपनी मुद्रा का मूल्य घटाया। इससे उन्हें ही नुकसान हुआ। उनके लिए चीन से बाहर वस्तुएं खरीदना महंगा हो गया।

  2. ट्रम्प ने कहा कि चीन ने अपनी व्यापार नीतियों से हमारे किसानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन, मैंने चाइनीज इंपोर्ट से मिले टैरिफ में से 16 अरब डॉलर किसानों के लिए खर्च कर दिए। वे खुश हैं और चाहते हैं कि मैं ट्रेड वॉर जारी रखूं।

  3. डोनाल्ड ट्रम्प ने ये भी कहा कि चीन से ट्रेड वॉर में हमारी जीत होगी। हमारे अधिकारी चीन से लगातार बात कर रहे हैं। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मुलाकातें हुई हैं। फोन पर बातचीत जारी है। सितंबर में प्रस्तावित वार्ता भी रद्द नहीं की गई है।

  4. ट्रम्प ने कहा कि बहुत सी कंपनियां चीन छोड़ चुकी हैं। यह सिलसिला जारी है और आगे भी रहेगा। मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था के मामले में चीन 61 साल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है।

     

    DBApp

     

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना